सावधान इण्डिया न्यूज
बालू धोने वालों ने बैल को किया जख्मी
गौ रक्षा दल और पुलिस ने पशु को पहुंचाया नंदी गौशाला

लखीमपुर खीरी के पलिया नगर में एक बैल को जख्मी अवस्था में छोड़ने का मामला सामने आया है। कृष्णा नगर पाटिहान रोड मंडी गेट के सामने एक बैल गंभीर हालत में पड़ा मिला। स्थानीय लोगों के अनुसार, यह बैल बालू धोने का काम करने वालों का था, जिन्होंने इसे वहीं छोड़ दिया।
करनल पान भंडार और बिर्जेश गुप्ता से सूचना मिलने पर गौ रक्षक चिंटू पूरी मौके पर पहुंचे। बैल की स्थिति देखकर उन्होंने तुरंत पलिया कोतवाल पंकज त्रिपाठी को सूचित किया। पुलिस ने मौके का जायजा लिया।
चिंटू पूरी ने दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। उन्होंने नगर पालिका से टेंपो की व्यवस्था कर बैल को नंदी गौशाला भिजवाया। इस कार्य में गौ सेवक ओम मिश्रा, रितेश मिश्रा, कृष्ण गुप्ता, सौरभ राठौर, गोपाल राठौर और वरुण गुप्ता सहित अन्य लोगों का सहयोग रहा।
शिवम मिश्रा





