WhatsApp Image 2024-10-26 at 12.39.32 PM
WhatsApp Image 2024-10-26 at 12.39.31 PM (1)
WhatsApp Image 2024-10-26 at 12.39.31 PM

सावधान इण्डिया न्यूज" चैनल में आपका स्वागत है, हमारे चैनल से जुड़ने एवं समाचारों व विज्ञापनों के लिए सम्पर्क करें :- 9452092767-9170349999
54498a37-ca18-47e4-95c5-88be12287550
54498a37-ca18-47e4-95c5-88be12287550
FraudHealtअयोध्या मन्दिर समाचारआध्यात्मिकउड़ीसा समाचारउत्तर प्रदेशओड़िशा समाचारक्राइमखेलटेक्नोलॉजीठगीधार्मिकनेपाल देशपंचायत विभागपुलिस विभागप्रशासनभ्रष्टाचार/घोटालामनोरंजनराजनीति

नगर में चलाया गया अतिक्रमण हटाओ अभियान

- स्थानीय प्रशासन ने अतिक्रमणकारियों को तत्काल प्रभाव से अतिक्रमण हटाने की दी चेतावनी

Savdhan India News

नगर में चलाया गया अतिक्रमण हटाओ अभियान

– स्थानीय प्रशासन ने अतिक्रमणकारियों को तत्काल प्रभाव से अतिक्रमण हटाने की दी चेतावनी

(निर्जेश मिश्र ‘‘सम्पादक’’)
पलियाकलां-खीरी। नगर पालिका व तहसील प्रशासन द्वारा नगर में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। नगर की स्टेशन रोड, सम्पूर्णानगर रोड एवं मेला रोड सहित विभिन्न मार्गों पर अभियान चलाकर अवैध रूप से रोड किनारे लगी दुकानों को हटाया गया। इसके अलावा कुछ दुकानदारों ने रोड के किनारे तक अतिक्रमण कर रखा है, जिन्हें तत्काल प्रभाव से अतिक्रमण हटाकर रोड किनारे की जगह खाली करने की चेतावनी दी गई है। बता दें कि नगर के मुख्य मार्गों के किनारे कुछ व्यापारियों ने इस कदर अतिक्रमण किया हुआ है कि लोगों को निकलना तक दूभर है। सबसे अधिक मेला रोड अतिक्रमण का शिकार हो रहा है। इस रोड पर व्यापारियों ने रोड को पूरी तरह से बन्द कर रखा है। बाइक सवार व पैदल चलने वाले लोग बड़ी मुश्किल से निकल पा रहे हैं, जबकि मेला रोड की चौड़ाई काफी है। इसके बाद भी इस रोड पर लोगों को आने-जाने में तमाम दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। नगर पालिका व तहसील प्रशासन भी अधिकांश उन लोगों को खदेड़ने का काम करता है जो सड़क किनारे ठेला लगाकर अपने दो वक्त की रोटी कमाते हैं, लेकिन जो बड़े व्यापारी हैं और व्यापार मण्डल से जुड़े हुए हैं, उन पर नगर पालिका से लेकर तहसील प्रशासन तक मेहबान बना रहता है, जबकि सबसे अधिक अतिक्रमण बड़े दुकानदार ही करते हैं। वो अपनी दुकान का सामान दुकान के अन्दर कम रोड पर ज्यादा लगाते हैं। लगभग तीन वर्ष पूर्व तत्कालीन उपजिलाधिकारी डॉ. अमरेश एवं प्रभारी निरीक्षक सैयद मोहम्मद अब्बास के समय में आए दिन अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया जाता था। उस समय छोटे से लेकर बड़े व्यापारियों तक को अतिक्रमण न करने की हिदायत दी जाती थी। कुछ ही दिनों में मेला रोड एकदम साफ नजर आने लगी थी। किसी भी व्यापारी की हिम्मत नहीं होती थी कि रोड के किनारे दुकान का सामना रख लेता। उसके बाद से फिर से मार्गों की स्थित पहले पहले जैसी हो गई। स्थानीय प्रशासन की लापरवाही के कारण अतिक्रमणकारियों के हौसले बुलन्द हैं और आम जनता परेशानियों का सामना कर रही है।


Savdhan India News

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button