जगदेवपुर में हुआ जंगल हेरिटेज रिसोर्ट का उद्घाटन
-पर्यटन एवं संस्कृति मन्त्री ने फीता काटकर किया शुभारम्भ

जगदेवपुर में हुआ जंगल हेरिटेज रिसोर्ट का उद्घाटन
-पर्यटन एवं संस्कृति मन्त्री ने फीता काटकर किया शुभारम्भ


(निर्जेश मिश्र ‘‘सम्पादक’’)
पलियाकलां-खीरी। भीरा थाना क्षेत्र ग्राम जगदेवपुर में जंगल हरिटेज रिसोर्ट का शुभारम्भ हुआ। सोमवार को आयोजित कार्यक्रम में पहुंचे पर्यटन एवं संस्कृति मन्त्री जयवीर सिंह ने फीता काटकर रिसोर्ट का उद्घाटन किया। कार्यक्रम में मौजूद रिसोर्ट के मालिक एवं भाजपा नेता गजेन्द्र सिंह, पलिया के भाजपा नगर अध्यक्ष उदयवीर सिंह, जिला पंचायत प्रतिनिधि नरेन्द्र सिंह, जिला सहकारी बैंक अध्यक्ष विनीत मनार, मैलानी नगर पंचायत अध्यक्ष कीर्ति माहेश्वरी, गोला नगर पालिकाध्यक्ष विजय शुक्ला रिंकू, महिला आयोग की सदस्य सुजिता कुमारी, नौवत सिंह, जिला पर्यटन सदस्य अंकुर यादव, आशू मिश्रा, अभिषेक सिंह सोनू, विजय माहेश्वरी, अमिश कुमार सिंह, कृष्ण अवतार सिंह भाटी व प्रेम त्रिवेदी सहित कई लोगों ने मन्त्री का स्वागत किया। फीता काटने के उपरान्त मन्त्री जयवीर सिंह ने गणेश जी की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्जवलन कर शुभारम्भ किया। कार्यक्रम में जलपान एवं रात्रि भोजन की व्यवस्था की गयी। यह रिसोर्ट भीरा-लखीमपुर मार्ग पर स्थित ग्राम जगदेवपुर में है। भीरा से लगभग तीन किलोमीटर चलने के बाद दाहिने हाथ पर एक मार्ग जाता है, जिस पर लगभग एक किलोमीटर चलने पर आप रिसोर्ट में पहुंच जाएंगे। जबकि लखीमपुर की ओर से आने पर भीरा पहुंचने से तीन किलोमीटर पहले ही वाएं हाथ पर मुड़ना है। यह रिसोर्ट बहुत ही अच्छे ढंग से बनाया गया है। शायद लखीमपुर जिले में यह पहला रिसोर्ट है। जहां हर चीज का निर्माण प्राकृतिक ढंग से हुआ है। साखू और शीशम की लकड़ी का प्रयोग किया गया है। इसके अतिरिक्त यहां खेती भी आर्गेनिक ही की जाती है। जिसमें आलू, गोभी, प्याज, कद्दू, लौकी, शलजम एवं चुकन्दर आदि विभिन्न प्रकार की सब्जी उगाई जाती है। रिसोर्ट में लगभग 15 कमरे हैं, जिनका किराया 7000 से 25000 तक निर्धारित किया गया है।





