WhatsApp Image 2024-10-26 at 12.39.32 PM
WhatsApp Image 2024-10-26 at 12.39.31 PM (1)
WhatsApp Image 2024-10-26 at 12.39.31 PM

सावधान इण्डिया न्यूज" चैनल में आपका स्वागत है, हमारे चैनल से जुड़ने एवं समाचारों व विज्ञापनों के लिए सम्पर्क करें :- 9452092767-9170349999
54498a37-ca18-47e4-95c5-88be12287550
54498a37-ca18-47e4-95c5-88be12287550
उत्तर प्रदेश

चुनाव कार्यालय का क्षेत्रीय अध्यक्ष ने किया उद्घाटन

Savdhan India News

चुनाव कार्यालय का क्षेत्रीय अध्यक्ष ने किया उद्घाटन

बाराबंकी।  शहर में टेस्टी बाईट रेस्टोरेंट के बगल नवीन सिंह राठौर के काम्पलेक्स में चुनाव कार्यालय 53 लोकसभा क्षेत्र भारतीय जनता पार्टी बाराबंकी का क्षेत्रीय अध्यक्ष भाजपा कमलेश मिश्रा, जिलाध्यक्ष भाजपा अरविन्द मौर्य व जिले के सांसद उपेन्द्र सिंह रावत की उपस्थिति में फीता काटकर व विधिवत पूजन अर्चन कर किया । कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए क्षेत्रीय अध्यक्ष कमलेश मिश्रा ने कहा कि यहाँ पर भोलेनाथ के 2 -2 प्रसिद्ध स्थल है इसलिए बाराबंकी का अलग महत्व है यह कार्यालय चुनावी गतिविधियों को संचालित करने के लिए खोला गया है। आज से चुनावी शंखनाद बजा दिया गया है हम सब जनता के बीच में जायेंगे । डबल इंजन की सरकार के द्वारा जनता के हित में जो भी कार्य किये गए है उनकी चर्चा करेंगे ।  2014 से पहले की सरकारों व बाद की मोदी –योगी सरकार की तुलना करते हुए विकास कार्यों को जनता को बतायेंगे । और 2024 में 2019 से दोगुनी वोटों से भाजपा के सांसद को जिताना है । कार्यक्रम को जिलाध्यक्ष भाजपा अरविन्द मौर्या, पूर्व एम.एल.सी हरगोविंद सिंह, विधायक हैदरगढ़ दिनेश रावत, जिला पंचायत अध्यक्ष राजरानी रावत ने भी सम्बोधित किया । इस अवसर पर लोकसभा संयोजक आशुतोष अवस्थी, भाजपा नेता नवीन सिंह राठौर,डॉ विवेक वर्मा, गुरु शरण लोधी, शील रत्न मिहिर, प्रमोद तिवारी, दिलीप मिश्रा, रोहित सिंह , डॉ राम कुमारी मौर्य सहित भाजपा के सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता गण उपस्थित रहें । कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री संदीप गुप्ता ने किया ।


Savdhan India News

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button