Uncategorizedउत्तर प्रदेशहेल्थ
चिल्ड्रेन ऑफ अर्थ संस्था ने गोगहर मे लगाया दंत शिकित्सा शिविर
भगवन डेंटल क्लीनिक के चिकित्सकों ने किया जाँच

चिल्ड्रेन आफ अर्थ संस्था ने गोगहर मे आयोजित किया चिकित्सा कैम्प लोगों के दांत का इलाज और सलाह निशुल्क
कुंडा प्रतापगढ़, बाबागंज ब्लाक के गोगहर गांव मे चिल्ड्रेन ऑफ अर्थ संस्था और भगवन डेंटल क्लिनिक ने प्रधान गोगहर के सहयोग से निःशुल्क दंत चिकित्सा शिविर प्राथमिक विद्यालय उतरार गोगहर में मंगलवार को लगाया। जहाँ लोगों के दांतो का परीक्षण और सलाह दी गयी।
8
ग्रामवासियों ने बढ़ चढ़कर इस दंत चिकित्सा शिविर में भाग लिया और चिल्ड्रेन ऑफ अर्थ की पूरी टीम को हार्दिक धन्यवाद देकर संस्था की उन्नति के लिए लिए आशीर्वाद दिया। इस आयोजन में डॉ. अर्पित कृष्ण त्रिपाठी सचिव चिल्ड्रेन ऑफ अर्थ, श्री विनोद यादव प्रधान प्रतिनिधि गोगहर, अमित मिश्र कोषाध्यक्ष चिल्ड्रेन ऑफ अर्थ, शुभम तिवारी आशीष मिश्र, अनुज जायसवाल व अन्य लोग शामिल रहे।







