WhatsApp Image 2024-10-26 at 12.39.32 PM
WhatsApp Image 2024-10-26 at 12.39.31 PM (1)
WhatsApp Image 2024-10-26 at 12.39.31 PM

सावधान इण्डिया न्यूज" चैनल में आपका स्वागत है, हमारे चैनल से जुड़ने एवं समाचारों व विज्ञापनों के लिए सम्पर्क करें :- 9452092767-9170349999
54498a37-ca18-47e4-95c5-88be12287550
54498a37-ca18-47e4-95c5-88be12287550
Uncategorized

गोल्डन फ्लावर स्कूल में लगा बाल मेला

सैकड़ों पुरस्कार पाकर खिले बच्चों के चेहरे

Savdhan India News


पलियाकलां-खीरी।(निरजेश मिश्रा/विकास दीक्षित)प्रदेश के ख्यातिप्राप्त शिक्षण संस्थान गोल्डन फ्लावर सीनियर सेकेंडरी पब्लिक स्कूल मे छात्र/ छात्रों के लिए मेगा फेट का शुभारंभ स्कूल की संस्थापिका मलकीत कौर, चेयरमैन जसमेल सिंह मांगट, प्रबंधिका हरदीप कौर, वाइस चेयरमैन अमनप्रीत सिंह मांगट, उप प्रबंधिका रमनजीत कौर ने मां सरस्वती के समक्ष धूप दीप प्रज्जवलित कर पुष्पार्पण करते हुये किया।
सभी वर्ग के लिए विभिन्न प्रकार के खेलों का आयोजन किया गया जिसमे लक्की पॉट,लक्की सेवन, रिंग टॉस,फायर बॉल,सॉल्व द मिस्ट्री,हुक बाई क्रुक, बुल्स आई, बज्ज स्ट्रॉम, मटके पर फटका, बर्न एंड अर्न आदि जिसका सभी ने जमकर लुफ्त उठाया। इसी के साथ फेट मे आर्ट एंड क्राफ्ट गैलरी भी बनाई गई थी जिसे स्कूल के छात्र छात्रों द्वारा तैयार किया गया था जिसकी सबने खूब परशंसा की। फेट में स्वादिष्ट वंजनो की भी व्वस्था की गई थी, फेट के अंत में लक्की ड्रा भी निकाले गए इसमें प्रथम ड्रा गोल्डन फ्लावर एस एस इमिग्रेशन द्वारा निकाला गया जिसमे लक्की परविंदर कौर रहीं उन्हे 42 इंची एलईडी टीवी दिया गया, सेकंड ड्रा सुहानी गुप्ता का निकला उन्हे भी 42 इंची एलईडी टीवी दिया गया, पीएनसी से कक्षा 12 तक के प्रत्येक कक्षा के तीन तीन पुरस्कार ड्रा के माध्यम से निकाले गए जिसमे विजेताओं को वाशिंग मशीन, डिनर सेट, आयरन प्रेस दिया गया। अंत मे फेट का मेगा ड्रा भी निकाला गया जिसमे शरन जोत कौर का इलेक्ट्रिक स्कूटर निकला जिसकी चाबी पाकर उनकी खुशी का ठिकाना न रहा। फेट में भारी संख्या में अभिवावक, अथितिगण और स्कूल के विद्यार्थी उपस्थित रहें। य
क्रायकर्म के समापन पर स्कूल प्रबंधक ने उपस्थित गणमान्यजनों व अन्य स्कूलों से आये स्कूलों के प्रबंधक गण, प्रधानाचार्यो, अध्यापकों एवम
अथितियों का हृदयतल से धन्यवाद किया। कार्यक्रम के सफल संचालन के लिए स्कूल प्रबंधक ने सभी शिक्षक/ शिक्षिकाओं का भी धन्यवाद ज्ञापित किया।


Savdhan India News

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button