राजा भैया ने सुनी जनता की समस्या बेंती महल मे आयोजित हुआ जनता दरबार
सैकड़ो की संख्या मे पहुंचे लोगों की सुनी समस्या

राजा भैया ने सुनी जनता की समस्या बेंती महल मे आयोजित हुआ जनता दरबार
सैकड़ो की संख्या मे पहुंचे क्षेत्र वासी
कुंडा प्रतापगढ़, राजा भैया के जनता दरबार मे आज क्षेत्र से सैकड़ो की संख्या मे लोग अपनी समस्या लेकर पहुंचे जहाँ राजा भैया ने उनकी समस्या सुनी और सम्बन्धित अधिकरिओ को उनकी समस्या को प्राथमिकता के आधार पर निपटाने का निर्देश दिया।
बताते चलें की जनसुलभ नेता की छवि रखने वाले राजा भैया जब भी अपने गृह क्षेत्र मे होते हैं तो हालात और परिस्थितियां और कार्यक्रम चाहे जैसे हों लेकिन जनता दरबार लगाना नही भूलते, उसी क्रम मे आज भी होने निर्वाचन क्षेत्र के साथ ही अन्य जनपदों से आये लोगों के साथ मुलाक़ात किया और उनका कुशल क्षेम जानने के साथ ही जिसकी जो समस्या थी उसके निदान के लिए सम्बन्धित विभाग से फोन ओर वार्ता किया।

आज रायबरेली से नरेन्द्र सिंह फ़ौजी जे नेतृत्व में आये पार्टी पदाधिकारिओं से मुलाक़ात किया। वहीं प्रयागराज जनपद से विधानसभा फाफामऊ से प्रत्याशी रहे लक्ष्मी नारायण जायसवाल की अगुवाई मे आये लोगों से मुलाक़ात किया। इस दौरान बाबागंज विधायक विनोद सरोज, जिला पंचायत अध्यक्ष पटेल, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष उमाशंकर यादव, राजा भैया के प्रतिनिधि हरिओम शंकर श्रीवास्तव, कुंडा नगर पंचायत अध्यक्ष शिव कुमार तिवारी भगवन,कुंडा प्रमुख संतोष सिंह, नीरज सिंह, राकेश सिंह, डा एल बी पांडे, सज्जन शुक्ला प्रधान, बौवा तिवारी प्रधान, सतीश मिश्रा विधायक, क्षीर सागर तिवारी, पूर्व प्रमुख बिहार अनुभव यादव, प्रमुख बिहार राम चंद्र सरोज, प्रमुख बाबागंज, प्रमुख कालाकांकर, प्रधान गण, क्षेत्र पंचायत सदस्य, जनसत्ता दल के सैकड़ो कार्यकर्ता मौजूद रहे।





