WhatsApp Image 2024-10-26 at 12.39.32 PM
WhatsApp Image 2024-10-26 at 12.39.31 PM (1)
WhatsApp Image 2024-10-26 at 12.39.31 PM

सावधान इण्डिया न्यूज" चैनल में आपका स्वागत है, हमारे चैनल से जुड़ने एवं समाचारों व विज्ञापनों के लिए सम्पर्क करें :- 9452092767-9170349999
54498a37-ca18-47e4-95c5-88be12287550
54498a37-ca18-47e4-95c5-88be12287550
व्यापार

लखीमपुर खीरी : पलिया क्षेत्र में आ रही बाढ़ की समस्या को देखते हुए पलिया व्यापार मंडल के पदाधिकारियो ने की संयुक्त बैठक

बाढ़ की समस्या के निस्तारण को लेकर किया विचार विमर्श

Savdhan India News

पलिया क्षेत्र में आ रही बाढ़ की समस्या को देखते हुए पलिया व्यापार मंडल के पदाधिकारियो ने की संयुक्त बैठक

बाढ़ की समस्या के निस्तारण को लेकर किया विचार विमर्श

जिले के पलिया तहसील क्षेत्र में बीते दिनों शारदा नदी के उफान पर आने के बाद नदी ने बाढ़ के रूप में क्षेत्र के दर्जनों गांव में जमकर कहर बरपाया था । बाढ़ की वजह से किसानों की हजारों एकड़ फसले पूरी तरीके से बर्बाद होने की कगार पर हैं और साथ ही अभी भी क्षेत्र में बाढ़ की समस्या जारी है । इन्हीं और ही समस्याओं के निस्तारण को लेकर आज पलिया व्यापार मंडल (कंछल गुट) के पदाधिकारीयों ने एक संयुक्त बैठक की । जहां पर बाढ़ की समस्या से निपटने को लेकर विभिन्न मुद्दों पर विचार विमर्श किया गया ।

बैठक में व्यापार मंडल अध्यक्ष गौरव गुप्ता ने कहा कि जिस तरीके से शारदा नदी ने अपना रुख मोड़ लिया और रेलवे मार्ग का कटान कर दिया और साथ ही साथ भीरा पलिया मार्ग को भी क्षतिग्रस्त कर दिया जिससे किसनो की हजारों हेक्टेयर फसल का भी नुकसान हुआ। जल्द ही रेलवे लाइन पर बांध नहीं बनाया गया तो बारिश के समय में यातायात प्रभावित होने के कारण व्यापार पर काफी प्रभाव पड़ेगा।अगर हम सब ने मिलकर कोई ठोस कदम नहीं उठाया तो आगे आने वाले समय में पलिया क्षेत्र के किसानो की पूरी फसल बर्बाद हो जाएगी और इसका असर व्यापार पर भी पड़ेगा।मेरा मानना है कि नदी ने जहां अपना रुख बदला है उसे जगह पर एक बंधे का निर्माण करवाया जाए और साथ ही साथ शारदा की सफाई कर कर दोनों तरफ 5-5 किलोमीटर के तटबंध अवश्य बनवा जाए। तभी हम लोगों को बाढ़ से निजात मिलेगी। इसके अलावा बैठक में पहुंचे राजेश गुप्ता ने अपना सुझाव देते हुए कहा कि सहेली नदी में नेपाल की तरफ से भी आ रहे हैं पानी से भी काफी नुकसान हो रहा है और सहेली की सील्ड निकलवा कर दोनों तरफ तदबंध भी बनाए जाएं।महामंत्री राजीव शुक्ला ने कहा जो रेलवे लाइन का कथन हुआ है उसको प्रशासन जल से जल्द बनवा ताकि क्षेत्र में आवागमन सुचारू रूप से चल सके और किसानों की फसल बच सके।विजय गुप्ता (पूर्व महामंत्री), कृष्णा सिंघल वरिष्ठ उपाध्यक्ष,रमेश बाजपेई, फिरोज खान,धनेंद्र शुक्ला, जसवीर सिंह,नारायण दास (उपाध्यक्ष गण), ,अंग्रेज सिंह,हरविंदर सिंह, किसान साथी तरसेम सिंह,सतनाम सिंह ,तेजिंदर सिंह,मनजीत सिंह,चरणजीत,जसपाल, इकबाल,मो०आरिफ, गौरव अग्रवाल,आदित्य मौर्य,मनीष अरोड़ा, रेहान, अमित मौर्य,आकाश गुप्ता,अमरजीत मौर्य मो०अनस सहित अन्यलोक मौजूद रहे ।


Savdhan India News

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button