आध्यात्मिकउत्तर प्रदेशसावधान इण्डिया न्यूज
प्रतापगढ़ के विधान परिषद सदस्य गोपाल भैया पहुंचे बागेश्वर धाम लिया आशीर्वाद
समर्थकों के साथ लिया पीठ का आशीर्वाद

प्रतापगढ़ के विधान परिषद सदस्य गोपाल भैया पहुंचे बागेश्वर धाम लिया आशीर्वाद
पार्टी के महासचिव व जिला पंचायत सदस्य भी रहे मौजूद
राज्य ब्यूरो, विधान परिषद सदस्य कुंवर अक्षय प्रताप सिंह गोपाल भैया, जनसत्ता दल के राष्ट्रीय महासचिव डा कैलाश नाथ ओझा, पूर्व प्रमुख व जिला पंचायत सदस्य बब्लू सिंह व विनोद पटेल ने मध्य प्रदेश के छतरपुर स्थित बागेश्वर धाम पहुंचकर बाला जी का दर्शन किया और धीरेन्द्र शास्त्री जी से मुलाकात कर पीठ का आशीर्वाद लिया।

उन्होंने प्रदेश के उन्नतशील भविष्य और प्रतापगढ़ जनपद के साथ ही जनसत्ता दल परिवार के मंगल हेतु बागेश्वर धाम का आशीर्वाद लिया। बुंदेलखंड के दौरे पर गये पार्टी नेताओं ने पहले बुंदेलखंड के कार्यकर्ताओं से मुलाक़ात किया फिर बागेश्वर नाथ धाम का दर्शन कर के कुंडा वासियों और जनसत्ता दल परिवार के लिए आशीर्वाद लिया।





