प्रदेश सरकार द्वारा जमकर उड़ाई जा रहीं चुनाव आचार संहिता की धज्जियां, शुरू हुआ विरोध
प्रदेश सरकार द्वारा केन्द्र सरकार की छवि धूमिल करने एवं गलत नीतियों का विरोध कर रहे भाजपा कार्यकर्ता व पदाधिकारी

प्रदेश सरकार द्वारा जमकर उड़ाई जा रहीं चुनाव आचार संहिता की धज्जियां, शुरू हुआ विरोध
– प्रदेश सरकार द्वारा केन्द्र सरकार की छवि धूमिल करने एवं गलत नीतियों का विरोध कर रहे भाजपा कार्यकर्ता व पदाधिकारी

(रश्मि तांडी)
सावधान इण्डिया न्यूज, ओडिशा। प्रदेश सरकार की जनविरोधी नीतियों से प्रदेशवासी काफी परेशान हैं। जगह-जगह प्रदेश सरकार का विरोध शुरू कर दिया गया है। बीजू जनता दल के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं द्वारा खुलेआम आचार संहिता का उल्लंघन किया जा रहा है।
जैसा कि केन्द्र सरकार द्वारा जनता को खाद्यान्न एवं वृद्धों को वृद्धावस्था पेंशन उपलब्ध कराई जा रही है। परन्तु प्रदेश सरकार द्वारा केन्द्र सरकार की छवि धूमिल की जा रही है, जिसका भाजपाईयों ने विरोध शुरू कर दिया है। बता दें कि चुनाव नजदीक आ रहा है और चुनाव में मतदाताओं को रिझाकर अपने पक्ष में वोट करने का प्रदेश सरकार ने फंडा अपनाना शुरू कर दिया है। जनता का आरोप है कि प्रदेश सरकार द्वारा थैले बनवाए गए हैं, जिन पर शंख चुनाव निशान छपा हुआ है। शंख चुनाव निशान बीजू जनता दल का है, जिसका जमकर प्रचार-प्रसार किया जा रहा है। केन्द्र सरकार की छवि धूमिल करने के लिए बीजू जनता दल के कार्यकर्ताओं द्वारा शंख चुनाव निशान छपे थैलों में भरकर जनता को चावल वितरित किए जा रहे हैं। कार्यकर्ताओं का कहना है कि केन्द्र सरकार द्वारा जनता को कुछ भी नहीं दिया जा रहा है। जो भी दिया जा रहा वह सब प्रदेश सरकार की उपलब्धि है। बीजू जनता दल के कार्यकर्ताओं की इस करतूत का जनता से लेकर भाजपा कार्यकर्ता तक विरोध कर रहे हैं। इसके बाद भी शासन-प्रशासन द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। जिसको लेकर लोगों में भारी रोष व्याप्त है।





