शिक्षा विभाग
विद्या निकेतन की छात्रा ने चित्रकला प्रतियोगिता में लहराया परचम
विद्या निकेतन की छात्रा ने चित्रकला प्रतियोगिता में लहराया परचम

विद्या निकेतन की छात्रा ने चित्रकला प्रतियोगिता में लहराया परचम

गोलागोकर्णनाथ-खीरी। श्री गुरु नानक कन्या महाविद्यालय द्वारा आयोजित नारी शक्ति वन्दन विषयक चित्रकला प्रतियोगिता में वि.कु.स्मा. सरस्वती विद्या निकेतन इण्टर कॉलेज की कक्षा की छात्रा कृतिका दीक्षित ने प्रथम स्थान प्राप्त कर विद्यालय को गौरवान्वित किया। प्रतियोगिता का आयोजन 14 फरवरी को हुआ था, जिसमे नगर के सभी विद्यालयों के प्रतिभागियों ने प्रतिभाग किया था। चित्रकला प्रतियोगिता में पूर्व काल एवं वर्तमान काल की नारी की स्थिति का चित्रण करना था, जिसमें प्रथम स्थान प्राप्त करने पर छात्रा कृतिका दीक्षित को शील्ड देकर सम्मानित किया गया। विद्यालय के प्राचार्य महेन्द्र कुमार त्रिपाठी ने इस उपलब्धि पर छात्रा को बधाई देते हुए उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।








