गृहराज्य मंत्री ने किया मिनी स्टेडितम का लोकार्पण
खेलों से होता है सर्वांगीण विकास : अजय मिश्रा

खेल और खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के लिये सरकार प्रत्येक गांव में खेल का मैदान, ब्लॉक स्तर पर मिनी स्टेडियम एवं जनपद स्तर पर स्टेडियम का निर्माण करा रही है, खेलो इंडिया कार्यक्रम के तहत खिलाड़ी आगे बढ़कर महिला एवं पुरुष वर्ग की खेल प्रतियोगिताओं में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कीर्तिमान गढ़ रहे हैं उक्त उद्गार केंद्रीय गृहराज्य मंत्री अजय मिश्रा टेनी ने जनपद खीरी के विकासखण्ड पलिया स्थित ग्राम पंचायत सिंगाही खुर्द में निर्मित खेल मैदान के लोकार्पण व वृक्षारोपण के दौरान व्यक्त किये। केंद्रीय मंत्री केंद्र सरकार द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं को बतलाते हुये कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारतवर्ष विश्वगुरु की भूमिका का निर्वहन करने को अग्रसर है। कार्यक्रम के दौरान ब्लाक प्रमुख वीरेन्द्र शुक्ला, जिला सहकारी बैंक अध्यक्ष विनीत मनार, प्रधान प्रतिनिधि गुरप्रीत सिंह, ग्राम पंचायत विकास अधिकारी विनीत बरनवाल, मण्डल अध्यक्ष शैलेन्द्र सिंह, प्रदीप यादव सहित काफी संख्या में शासकीय कर्मचारी एवं गणमान्यजन उपस्थित रहे।
















<


