कारागार मंत्री ने कैदियों को बांटे कंबल
मंत्री एवं विधायक ने सभी कैदियों को अपराध न करने का दिलाया संकल्प

कारागार मंत्री ने कैदियों को बांटे कंबल
– मंत्री एवं विधायक ने सभी कैदियों को अपराध न करने का दिलाया संकल्प

लखीमपुर-खीरी। प्रदेश के कारागार व होमगार्ड्स राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) धर्मवीर प्रजापति ने जिला कारागार का निरीक्षण किया। इस दौरान मंत्री ने बंदियों को इनर और कंबल वितरित किए। उन्होंने कैदियों से संवाद करते हुए उन्हें अपराध करने एवं अच्छे कार्य करने का संकल्प दिलाया।
मंत्री ने कहा कि कैदियों की एक गलती उनके परिवार पर भारी पड़ती है। उन्होंने कैदियों से कहा कि जब आप घर का सहारा बनने के योग्य हए, तब जेल में आ गए। यह समय जेल में रहने का नहीं बल्कि मां-बाप की सेवा करने का है। आप सबके परिवार का भरण पोषण कैसे होता होगा? बच्चों का भविष्य बर्बाद हो रहा है। आपकी एक गलती को आपका परिवार भुगत रहा है। आपकी एक गलती पत्नी, भाई, बहन, बेटी की जिन्दगी के साथ मां-बाप का बुढ़ापा भी बर्बाद कर देती है। उन्होंने कहा कि सुंदर कांड, हनुमान चालीसा का पाठ करें। आप लोग एमएसएमई के तहत कौशल विकसित करें। नौजवान लोग काम सीखें, पैसे कमाएं और पैसा घर भेजें। इस दौरान उनके साथ विधायक योगेश वर्मा, एसपी गणेश प्रसाद साहा के अतिरिक्त होमगार्ड कमांडेंट दिनेश कुमार पांडेय, कारागार अधीक्षक पीडी सलोनिया, जेलर हरिवंश कुमार पांडेय, जेलर अजय कुमार सिंह व चिकित्सक डॉ शिवपूजन मौजूद रहे।







