मंत्री द्वारा किए गए संवाद से भावुक होकर रोने लगे बंदी
मंत्री द्वारा किए गए संवाद से भावुक होकर रोने लगे बंदी

मंत्री द्वारा किए गए संवाद से भावुक होकर रोने लगे बंदी

लखीमपुर-खीरी। कारागार एवं होमगार्ड राज्य मंत्री धर्मवीर प्रजापति ने जिला जेल में बन्द कैदियों से रूबरू होकर उनका हालचाल जाना। मंत्री ने बंदियों से बातचीत भी की और उनके द्वारा किए कृत्य से उन्हें अवगत कराकर उसका प्रयश्चित करने के लिए प्रेरित किया। उन्हें जीवन में सुधरने और संवरने के लिए प्रेरित करने के साथ स्वावलंबी बनने पर भी जोर दिया। मंत्री के प्रेरणाप्रद उद्बोधन को सुनकर कई बंदी भावुक होकर रोने लगे। इस पर मंत्री ने उन्हें समझाया और कौशल विकास के तहत कुछ रोजगार करने के लिए प्रेरित किया। मंत्री द्वारा दिए गए उपदेशों से ऐसा प्रतीत हुआ कि निश्चित रूप से कैदियों ने उनकी बात दिल में उतार ली होगी। यदि उनके द्वारा दी गई सीख कैदी याद रखेंगे तो निश्चित रूप से वह भविष्य में ऐसे किसी भी कार्य की पुनरावृत्ति नहीं करेंगे, जिससे उन्हें दोबारा जेल का दरबाजा देखना पड़े।






