WhatsApp Image 2024-10-26 at 12.39.32 PM
WhatsApp Image 2024-10-26 at 12.39.31 PM (1)
WhatsApp Image 2024-10-26 at 12.39.31 PM

सावधान इण्डिया न्यूज" चैनल में आपका स्वागत है, हमारे चैनल से जुड़ने एवं समाचारों व विज्ञापनों के लिए सम्पर्क करें :- 9452092767-9170349999
54498a37-ca18-47e4-95c5-88be12287550
54498a37-ca18-47e4-95c5-88be12287550
उत्तर प्रदेश

समाज के सजग प्रहरी हैं समाचार पत्र वितरक : डहीएम

- जिलाधिकारी महेन्द्र बहादुर सिंह व एसपी गणेश प्रसाद साहा ने समाचार पत्र वितरकों को बांटे कंबल

Savdhan India News

समाज के सजग प्रहरी हैं समाचार पत्र वितरक : डहीएम

– जिलाधिकारी महेन्द्र बहादुर सिंह व एसपी गणेश प्रसाद साहा ने समाचार पत्र वितरकों को बांटे कंबल


लखीमपुर-खीरी। तराई में लगातार बढ़ रही ठंड से समाचार पत्र वितरकों को राहत पहुंचाने के लिए कलेक्ट्रेट में प्रशासन की ओर से कंबल वितरण समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में डीएम महेंद्र बहादुर सिंह व एसपी गणेश प्रसाद साहा ने शहर के सभी समाचार पत्र वितरकों को कंबल वितरित किए।
इस दौरान डीएम महेंद्र बहादुर सिंह ने कहा कि आम आदमी तक समाचार पत्रों को पहुंचाने वाले समाचार पत्र वितरक प्रशंसा के पात्र हैं। उनका काम किसी चुनौती से कम नहीं है। वितरक सच्चे अर्थ में कर्मयोगी के साथ ही समाज के भी सजग प्रहरी हैं। अखबार वितरण चुनौतीपूर्ण कार्य है। वितरक बदलते मौसम ठंडी, गर्मी व बरसात में भी हमें देश-दुनिया की खबरों से अपडेट कराने के लिए कठिन परिश्रम करते रहते हैं। सुबह होते ही बिना किसी छुट्टी के रोज अखबार पहुंचाने का जज्बा लोगों के लिए मिसाल है। एसपी गणेश प्रसाद साहा ने कहा कि सोशल मीडिया और इंटरनेट के जमाने में भी अखबार लोगों तक विश्वसनीय खबरें पहुंचाने का साधन हैं। उन्होंने समाचार पत्र पहुंचाने की जिम्मेदारी निभा रहे वितरकों के कार्य की सराहना की। उन्होंने कहा कि हर परिस्थिति में लोगों के जागने से पहले रोज सुबह समाचार पत्र घरों तक पहुंचाना सर्दी, गर्मी और बारिश या अन्य कैसी भी कठिनाई हो वितरक रोज अपना काम पूरी लगन और मेहनत से करते हैं। सुबह तीन साढ़े तीन बजे उठ कर लोगों तक समाचार पत्र पहुंचाना बड़ी मेहनत का कार्य है, इसके लिए हिम्मत भी होनी चाहिए।


Savdhan India News

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button