लखीमपुर खीरी DM व SP की अध्यक्षता में फूलबेहड़ में थाना समाधान दिवस का आयोजन
जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक की अध्यक्षता में “थाना समाधान दिवस का आयोजन


लखीमपुर खीरी जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक की अध्यक्षता में “थाना समाधान दिवस का आयोजन
संवाददाता अमन गुप्ता लखीमपुर खीरी
लखीमपुर खीरी में माह के द्वितीय शनिवार को जनपद के प्रत्येक थाना स्तर पर “थाना समाधान दिवस” का आयोजन किया गया। जिलाधिकारी दुर्गा शक्ति नागपाल व पुलिस अधीक्षक गणेश प्रसाद साहा द्वारा थाना फूलबेहड़ पर उपस्थित रहकर “थाना समाधान दिवस” की अध्यक्षता की गई। इस दौरान फरियादियों की समस्याओं को सुनकर संबंधित अधिकारियों को मौके पर जाकर जनशिकायतों की निष्पक्ष जाँच करके विधिक निस्तारण करने के निर्देश दिए गए। थाना समाधान दिवस में प्राप्त प्रार्थना पत्रों का समयबद्ध रूप से निस्तारण करने तथा जिन प्रार्थना पत्रों का निस्तारण उच्चाधिकारी स्तर से किया जाना है उन पर रिपोर्ट लगाकर सम्बंधित अधिकारी को प्रेषित करने के लिए निर्देशित किया गया। इसके अतिरिक्त जनपद के समस्त क्षेत्राधिकारीगण द्वारा अपने-अपने सर्किल के थानों पर उपस्थित रहकर जनशिकायतों का निस्तारण कराया गया।





