नगला ग्राम प्रधान ने बाढ़ पीड़ितों के साथ किया सौतेला व्यवहार
पात्र बाढ़ पीड़ितों नहीं वितरित की बाढ़ राहत सामग्री

नगला ग्राम प्रधान ने बाढ़ पीड़ितों के साथ किया सौतेला व्यवहार

(निर्जेश मिश्र “सम्पादक”)
सावधान इण्डिया न्यूज,लखीमपुर खीरी जिले की पलिया तहसील क्षेत्र में कहीं कहीं ग्राम प्रधानों द्वारा बाढ़ पीड़ितों के साथ सौतेला व्यवहार किया गया है। बदले की भवना रखते हुए ग्राम प्रधान ने ऐसे लोगों को बाढ़ राहत सामग्री वितरित की है जो चुनाव के समय उनके मतदाता रहे। ऐसा ही कुछ क्षेत्र के ग्राम नगला में किया गया है। यहां के ग्रामीणों का कहना है कि ग्राम प्रधान ने बाढ़ राहत की सारी सामग्री अपने घर पर रख रखी है। गांव में बाढ़ राहत सामग्री का वितरण ग्राम प्रधान ने अपने हिसाब से किया है। जो लोग वास्तव में बाढ़ पीड़ित हैं उन्हें राहत सामग्री का वितरण नहीं किया गया है। जिसको लेकर ग्रामीणों में ग्राम प्रधान के प्रति खासा रोष देखने को मिल रहा है। वहीं दूसरी तरफ कुछ ग्रामीण कोटेदार की काफी तारीख करते नजर आए। ग्रामीणों का कहना था कि यदि बाढ़ राहत सामग्री का वितरण कोटेदार के माध्यम से कराया गया होता तो कोई भी बाढ़ पीड़ित राहत सामग्री से वंचित नहीं रहता।





