मानक विहीन ईट भट्ठो से निकलता जहरीला धुंवा, जिम्मेदारों की मिलीभगत से शाशन के निर्देशों को ठेंगा
ईमानदारी से हो जांच तो कइयों का ठप पड़ जाएगी चिमनी

मानक विहीन ईट भट्ठो से निकलता जहरीला धुंवा, जिम्मेदारों की मिलीभगत से शाशन के निर्देशों को ठेंगा
ईमानदारी से हो जांच तो कइयों का ठप पड़ जाएगी चिमनी
कुण्डा प्रतापगढ़, शासन के स्पष्ट निर्देशो के बावूजूद वातावरण में जहर घोलने वाले ईट भट्ठे बेखौफ़ होकर अपना कारोबार कर रहे है। सूत्रों से मिली जानकारी को माने तो बिहार और बाबागंज में संचालित हो रहे अधिकांश ईट भट्ठे मानक के विपरीत संचालित किये जा रहे है। किसी के पास भी दुरुस्त पत्रावली और अनापत्ति प्रमाण पत्र नही है ज़बकी एन जी टी की शर्तो को दरकिनार कर इनका व्यवसाय गैर कानूनी है। लेकिन जब सैया ही कोतवाल बने फिर रहे है तो डर किसका और क्यू हो। वातावरण में जहर घोलने वालों के प्रति जिला पंचायत से लेकर अन्य विभाग जिनकी जिम्मेदारी इन पर अंकुश लगाने की बनती है सभी गैर जिम्मेदारी से अपना काम कर रहे है। इस बाबत जब हमने उपजिलाधिकारी कुण्डा से पूछा तो उन्होंने कहा की इन ईट भट्ठो के खिलाफ कई सारी शिकायते उनके कार्यालय में आयी है, चुनाव की व्यस्तता के चलते उन पर जांच नही हो सकी है अब इन के खिलाफ जांच करवा कर उचित कार्यवाई की जाएगी। अब देखने वाली बात ये होगी की क्या इनकी जांच धरातल पर उतरती है या पहले की तरह मामला ठंडे बस्ते में चला जायेगा।





