टंकी से पानी भरने गयी महिला से की अभद्रता
पीड़ित महिला ने पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर की कार्रवाई करने की मांग

टंकी से पानी भरने गयी महिला से की अभद्रता
-पीड़ित महिला ने पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर की कार्रवाई करने की मांग

(निर्जेश मिश्र “सम्पादक)
पलियाकलां-खीरी। मामला पलिया कोतवाली क्षेत्र के ग्राम इटैया के मजरा मलिनियां का है। इटैया चौराहा निवासी विन्देश्वरी देवी पत्नी रामसागर ने पलिया पुलिस को एक प्रार्थना पत्र दिया है। जिसमें बताया गया है कि उसका पड़ोसी अनूप पुत्र मिश्री गन्दी नियत से उसका कई दिनों से पीछा कर रहा है। 18 जून की शाम जब वह महेश के पड़ोस में लगी टंकी से पानी लेने गयी तो अनूप ने उसे पीछे से आकर पकड़ लिया। पीड़िता का आरोप है कि अनूप ने उसके साथ दुराचार करने की कोशिश भी की। शोर सुनकर जब उसकी 11 साल की बेटी मौके पर पहुंची तो अनूप ने उसके साथ भी बदतमीजी की। किसी तरह से वह खुद को और अपनी बच्ची को बचाकर वहां से भागी। आरोप है कि उक्त दबंग उसे तरह-तरह की धमकियां देता है, जिससे वह काफी डरी हुई है। पीड़िता ने रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई करने की मांग की है।





