दसवें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के तीन दिवसीय योग शिविर का हुआ समापन
दसवें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के तीन दिवसीय योग शिविर का हुआ समापन

दसवें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के तीन दिवसीय योग शिविर का हुआ समापन

(निर्जेश मिश्र “सम्पादक”)
सावधान इण्डिया न्यूज, पलियाकलां-खीरी। पलियाड 24 समिति द्वारा हर शंकर लान में आयोजित तीन दिवसीय योग शिविर का समापन किया गया। योग शिविर में बीती 19 जून को संयोजक दर्शन सिंह हिंदुस्तानी व कमेटी अध्यक्ष अनूप कुमार गुप्ता ने दीप प्रज्वललित कर इस योग शिविर का शुभारम्भ किया था। 19 जून को दर्शन सिंह हिन्दुस्तानी, 20 जून को योग शिक्षक सुरेन्द्र कुमार वर्मा एवं 21 जून को दीनदयाल ने प्रातः 05:00 से 07:00 बजे तक साधकों को योगाभयास कराया। समिति सचिव राजेश गुप्ता एवं अवनीश कुमार वर्मा ने संयुक्त रूप से सारी व्यवस्थाएं सुचारू कीं। योग शिविर में जसपाल सिंह गोहानिया, लक्ष्मी गर्ग, सीताराम गर्ग, श्याम दिवाकर, सुरेन्द्र कुमार वर्मा, दीपक मिश्रा, विकास वर्मा, रमेश वर्मा एवं अवनीश वर्मा, पालिकाध्यक्ष केबी गुप्ता, रोटरी क्लब अध्यक्ष रितेश गर्ग एवं युवा नेता आलोक मिश्रा ने योगाभ्यास किया। साथ ही पुरस्कार भी वितरित किया गया। शिविर में ॐ का उच्चारण गायत्री मंत्र एवं महामृत्युंजय मंत्र के उच्चारण उपरांत भस्त्रिका, जानुशिराशन, भुजंगासन, शलभासन, मंडूकासन, नौकासन, मर्कटासन, बालासन , हास्यासन, कपालभाति, अनुलोम-विलोम, उज्यायी, बाह्य प्राणायाम अग्निसार क्रिया व उद्गीत का अभ्यास एवं उनसे होने वाले लाभ भी बताये गये। आलोक मिश्रा ने सभी को योग दिवस की शुभकामनाएं देते हुए योग केन्द्रों पर नियमित योगाभ्यास करने का आव्हान किया। पलियाड समिति अध्यक्ष अनूप गुप्ता ने सभी योग साधकों का स्वागत करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया।





