WhatsApp Image 2024-10-26 at 12.39.32 PM
WhatsApp Image 2024-10-26 at 12.39.31 PM (1)
WhatsApp Image 2024-10-26 at 12.39.31 PM

सावधान इण्डिया न्यूज" चैनल में आपका स्वागत है, हमारे चैनल से जुड़ने एवं समाचारों व विज्ञापनों के लिए सम्पर्क करें :- 9452092767-9170349999
54498a37-ca18-47e4-95c5-88be12287550
54498a37-ca18-47e4-95c5-88be12287550
उत्तर प्रदेश

पंडित दीनदयाल उपाध्याय पशु आरोग्य मेला का हुआ आयोजन

- मेला में चिकित्सकों ने दीं विभिन्न जानकारियां, 315 पशुओं का किया गया उपचार

Savdhan India News

पंडित दीनदयाल उपाध्याय पशु आरोग्य मेला का हुआ आयोजन

– मेला में चिकित्सकों ने दीं विभिन्न जानकारियां, 315 पशुओं का किया गया उपचार


गोलागोकर्णनाथ-खीरी। तहसील क्षेत्र के ग्राम मूड़ा पासी में पंडित दीनदयाल उपाध्याय पशु मेला का आयोजन किया गया। मेला में चिकित्सकों द्वारा पशुपालकों को विभिन्न प्रकार की जानकारियां दी गईं।
मेला का उद्घाटन ग्राम प्रधान अभय भदौरिया द्वारा किया गया। इस दौरान गोला के उप मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉक्टर अमित कात्यायन ने पशुपालकों को जानकारियां देते हुए सेक्सेड, सोर्टेडसीमेन, कृत्रिम गर्भाधान एवं बाझपन से सम्बन्धित जानकारियां दीं। अलीगंज पशु चिकित्साधिकारी डॉक्टर सुरेश चंद्र, बाकेगंज पशु चिकित्साधिकारी डॉक्टर अंकुर वर्मा ने पशुओं में टीकाकारण, पशु बीमा, संतुलित आहार एवं संक्रामक रोगों के बारे में जानकारी दी। पशु आरोग्य मेला में कुल 315 पशुओं का उपचार किया गया। इस अवसर पर पशुधन प्रसार अधिकारी अकील अहमद, जड़ौरा पशुधन प्रसार अधिकारी प्रमोद कुमार वर्मा, फार्मासिस्ट मनोज कुमार राना, दिवांशु शर्मा, पशुमैत्री हितेंद्र कुमार, जितेंद्र कुमार, आदर्श कुमार, रमेश, अर्जुन व आरिफ आदि मौजूद रहे।


Savdhan India News

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button