WhatsApp Image 2024-10-26 at 12.39.32 PM
WhatsApp Image 2024-10-26 at 12.39.31 PM (1)
WhatsApp Image 2024-10-26 at 12.39.31 PM

सावधान इण्डिया न्यूज" चैनल में आपका स्वागत है, हमारे चैनल से जुड़ने एवं समाचारों व विज्ञापनों के लिए सम्पर्क करें :- 9452092767-9170349999
54498a37-ca18-47e4-95c5-88be12287550
54498a37-ca18-47e4-95c5-88be12287550
उत्तर प्रदेश

वार्ड नम्बर 19 में पेयजल योजना का हुआ भूमिपूजन

- प्रदेश महामंत्री व एमएलसी अनूप गुप्ता ने किया भूमिपूजन, लगभग 14 हजार परिवारों को मिलेगा स्वच्छ जल : विधायक

Savdhan India News

वार्ड नम्बर 19 में पेयजल योजना का हुआ भूमिपूजन

– प्रदेश महामंत्री व एमएलसी अनूप गुप्ता ने किया भूमिपूजन, लगभग 14 हजार परिवारों को मिलेगा स्वच्छ जल : विधायक


गोलागोकर्णनाथ-खीरी। नगर के वार्ड नम्बर 19 में मोदी सरकार की महत्त्वाकांक्षी पेयजल योजना का भूमिपूजन किया गया। भूमिपूजन मुख्य अतिथि भाजपा के प्रदेश महामंत्री एमएलसी अनूप गुप्ता के कर-कमलों द्वारा हुआ। मुख्य अतिथि कहा कि दूषित पानी से अनेकों बीमारियों से हमें जूझना पड़ता है। इसलिए प्रधानमंत्री ने प्रत्येक देशवासी को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने के लिए हर घर जल पहुँचाने का कार्य किया है। विधायक अमन गिरि ने बताया कि अमृत 2.0 योजना के निमित्त 64 करोड़ 39 लाख 58 हजार रूपया खर्च किया जा रहा है। इससे नगर के लगभग 14 हजार परिवारों को स्वच्छ पेयजल मिलेगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता नगरपालिका अध्यक्ष विजय शुक्ला रिंकू एवं संचालन नगर अध्यक्ष शत्रोहन मिश्रा ने किया। इस अवसर पर ग्राम प्रधान जनार्दन गिरि, सभासद राजेश अवस्थी, भोली गिरि, धर्मेन्द्र जायसवाल, नगर मंत्री धीरज बाजपेयी, नगर कोषाध्यक्ष विमलेश वर्मा, विजय मिश्रा, गीता विश्वकर्मा एवं राहुल बाल्मीकि सहित तमाम नगरवासी व जल निगम नगरीय के अधिकारी मौजूद रहे।


Savdhan India News

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button