सावधान इण्डिया न्यूज
बस अड्डे पर फंसे नेपाली नागरिकों को पलिया पुलिस ने वितरित किये लंच पैकेट, स्थिति सामान्य होने तक धैर्य रखने की अपील

पलियाकलां-खीरी। कोतवाली पलिया पुलिस द्वारा बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में लगातार भ्रमण करके राहत व बचाव कार्य किया जा रहा है, साथ ही लोगों को सतर्क व सुरक्षित रहने हेतु जागरूक भी किया जा रहा है। इसी क्रम में मंगलवार को थाना पलिया पुलिस द्वारा अत्यधिक पानी से आई बाढ़ के कारण पलिया बस अड्डे पर फंसे नेपाली नागरिकों को लंच पैकेट वितरित किया गया। प्रभारी निरीक्षक विवेक उपाध्याय ने भूँख प्यास से व्याकुल नेपाल राष्ट्र के महिलाओं, पुरुषों एवं बच्चों को लंच पैकेट वितरित करते हुये बाढ़ में फँसे नागरिकों को पानी घटने तक धैर्य रखने का आह्वान करते हुये कहा कि बाढ़ के दौरान अनधिकृत वाहनों से यात्रा न करें, स्थिति सामान्य होने पर सभी यात्रियों को समुचित यातायात व्यवस्था के माध्यम से उनके गन्तव्य को रवाना किया जायेगा।





