SSB के द्वारा निशुल्क मानव चिकित्सा व पशु चिकित्सा शिविर का किया गया
SSB के द्वारा निशुल्क मानव चिकित्सा व पशु चिकित्सा शिविर का किया गया


SSB के द्वारा निशुल्क मानव चिकित्सा व पशु चिकित्सा शिविर का किया गया आयोजन,निशुल्क दवाएं वितरित कर
लखीमपुर खीरी जिले के इंडो नेपाल सीमा पर तैनात सुरक्षा एजेंसियां लगातार समाज हित में कोई ना कोई कार्य किया करती रहती है इसी को लेकर एक बार फिर संपूर्णानगर क्षेत्र के इंडो नेपाल सीमा के कृष्णानगर स्थित मंदिर में एसएससी 49 वी वाहिनी के कंपनी कमांडेंट गोपाल दास खटीक ने अपने जवानों के साथ मिलकर एक निशुल्क मानव चिकित्सा शिविर एंव पशु चिकित्सा शिविर का आयोजन किया ।
जहां चिकित्सा के डॉक्टर गुरबेदर सिंह ने दूर-दूर से आए ग्रामीणों की जांच कर निशुल्क दवाइयों का वितरण किया, इसमें लगभग महिला पुरुष व बच्चों की संख्या मिलाकर 167 मरीज देखे गए तो वहीं दूसरी पशु चिकित्सक डॉ शालिनी परिहार ने ग्रामीणों को द्वारा लाए गए बीमार पशुओं का चिकित्सा परीक्षण कर पशुओं की निशुल्क दवाइयां दी गई। और साथ ही बीमारियों से बचाव के लिए तमाम तरह की जानकारियां भी दी । आपको यह भी बता दें सशस्त्र सीमा बल द्वारा सीमावर्ती क्षेत्र में समय समय पर मानव चिकित्सा व पशु चिकित्सा कार्यक्रम आयोजित करके सीमावर्ती क्षेत्र के लोगों के दिलों में अपनी जगह बनाता है एवं उनको सहायता प्रदान करता है |





