
गांजा के साथ एक गिरफ्तार

लखीमपुर-खीरी। शारदानगर थाना पुलिस ने एक किलो 600 ग्राम अवैध गांजा के एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गये अभियुक्त ने अपना नाम राजकुमार पुत्र रघुनाथ निवासी भुण्डकुण्डा थाना शारदानगर बताया है। अभियुक्त के विरुद्ध एनडीपीएस की धारा 8/20 के तहत अभियोग पंजीकृत कर कार्रवाई की गयी है। पुलिस टीम में हेड कांस्टेबल वीर सिंह, कांस्टेबल आशुतोष व चन्द्रभान मौजूद रहे।





