
तमंचा के साथ एक गिरफ्तार

निघासन-खीरी। थाना पसगवां पुलिस ने गरुवार को अभियुक्त विश्वनाथ पुत्र रूपलाल निवासी ग्राम सरौनिया पचतौर को मुखबिर की सूचना पर गिरफ्तार कर लिया है, जिसके पास से 315 बोर का एक देशी तमंचा व एक जिन्दा कारतूस बरामद हुआ। अभियुक्त के विरुद्ध मु.अ.सं. 365/2023 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया है। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक तेजबहादुर सिंह, हेड कांस्टेबल अनिल कुमार कांस्टेबल अमित कुमार मौजूद रहे।





