छठ पूजा को लेकर चेयरमैन ने पूजा स्थल का किया निरीक्षण
पालिका कर्माचारियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

छठ पूजा को लेकर चेयरमैन ने पूजा स्थल का किया निरीक्षण
– पालिका कर्माचारियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

(पंकज शुक्ला)
गोला गोकर्णनाथ-खीरी।
चेयरमैन विजय शुक्ला “रिंकू” ने छठ पूजा का स्थलीय निरीक्षण कर व्यवस्थाओं को लेकर पालिका कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। साथ मे स्थानीय पुलिस प्रशासन भी मौजूद रहा। छठ पूजा की व्यवस्थाओं की तैयारियों का निरीक्षण करने पहुंचे चेयरमैन ने कर्मचारियों, पुलिस प्रशासन एवं तीर्थ व्यापारियों के साथ भ्रमण कर जरूरी दिशा-निर्देश दिए। श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की कोई दिक्कत का सामना न करना पड़े, इसलिए पुलिस प्रशासन से तीर्थ स्थल पर अतिक्रमण हटाने को निर्देशित किया। पालिका कर्मियों से तीर्थ में स्वच्छ जल, तीर्थ के आस पास सफाई, मरम्मत व प्रकाश सहित सभी पूर्व व्यवस्थाओं को ठीक करने के दिशानिर्देश दिए।
इस अवसर पर सभासद राजेश अवस्थी, तीर्थ व्यापार मण्डल के मनोज शाह, भाजपा नगर अध्यक्ष शत्रोहन मिश्रा, कुम्भी मण्डल अध्यक्ष रविन्द्र कटियार, सौरभ दीक्षित, मोहित गिरि, विमलेश वर्मा, गौरव ज्ञान त्रिपाठी व सुयश त्रिवेदी सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।







