WhatsApp Image 2024-10-26 at 12.39.32 PM
WhatsApp Image 2024-10-26 at 12.39.31 PM (1)
WhatsApp Image 2024-10-26 at 12.39.31 PM

सावधान इण्डिया न्यूज" चैनल में आपका स्वागत है, हमारे चैनल से जुड़ने एवं समाचारों व विज्ञापनों के लिए सम्पर्क करें :- 9452092767-9170349999
54498a37-ca18-47e4-95c5-88be12287550
54498a37-ca18-47e4-95c5-88be12287550
उत्तर प्रदेश

अधिकारियों ने चेक किए मिल परिसर में लेगे तौल कांटे

अधिकारियों ने चेक किए मिल परिसर में लेगे तौल कांटे

Savdhan India News

अधिकारियों ने चेक किए मिल परिसर में लेगे तौल कांटे

गोला गोकर्णनाथ-खीरी। स्थानीय बजाज चीनी मिल में डिप्टी सीसी सत्येंद्र सिंह व जेस्ट गन्ना विकास निरीक्षक आशुतोष मधुकर ने सचिव के साथ चीनी मिल में लगे तौल कांटे चेक किए। निरीक्षण के दौरान कोई गड़बड़ी नहीं पाई गई।
बता दें कि जब भी कोई अधिकारी तौल कांटे का निरीक्षण करने के लिए पहुंचता है तो पहले से ही सूचना हो जाती है। जिस कारण तौल में कोई गड़बड़ी नहीं मिलती है। कुछ इसी प्रकार से शनिवार को भी देखने को मिला। चीनी मिल में जब किसान गन्ना लेकर पहुंचे, तभी मिल के अन्दर हो रही साफ-सफाई से अहसास हो गया था कि कोई न कोई अधिकारी अवश्य आ रहा है। एक किसान का कहना है कि उसने चार ट्रॉली धर्मकांटा से तुलवाकर मिल को भेजीं तो उसमें प्रति ट्राली पर 30 से 40 किलो का अंतर मिला। किसान नेता अंजनी दीक्षित ने बताया कि किसानों की गन्ना घट़तौली पर संगठन की लगातार नजर है। खंभार खेड़ा चीनी मिल के सेमरी सेंटर पर धर्मकांटा से 85 किलो का अंतर आ रहा था, जिसकी सूचना जिला गन्ना अधिकारी को दी गई। मौके पर अधिकारी पहुंचे और जांच की। इस सेंटर इंचार्ज का ट्रांसफर कर दिया गया।


Savdhan India News

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button