उत्तर प्रदेश
किसान नेताओ ने मनाई चौधरी चरण सिंह की 121वीं जयंती
किसान नेताओ ने मनाई चौधरी चरण सिंह की 121वीं जयंती

किसान नेताओ ने मनाई चौधरी चरण सिंह की 121वीं जयंती

गोला गोकर्णनाथ-खीरी। ग्राम नौवाखेड़ा में किसान नेताओं ने चौधरी चरण सिंह की 121वीं जयंती किसान दिवस के रूप में मनाई। किसानों एवं किसान नेताओं ने चौधरी चरण सिंह की जीवनी पर प्रकाश डालते हुए उन्हें किसान हित में याद कर श्रद्धांजलि अर्पित की। भारतीय किसान यूनियन के नेताओं ने किसानों की समस्याओं के संदर्भ में उचित समाधान करवाने की बात की। इस दौरान यूनियन के के प्रदेश महासचिव अमनदीप सिंह ‘‘संधू’’ जिलाध्यक्ष दिलबाग सिंह ‘‘संधू’’, जिला सचिव जितेंद्र कुमार पटेल, जिला प्रवक्ता बलबीर सिंह, ब्लॉक अध्यक्ष राकेश वर्मा, युवा ब्लॉक अध्यक्ष उत्तम यादव, विधानसभा अध्यक्ष रामकुमार वर्मा, बापू गुरदीप सिंह, फूला सिंह, जिला महासचिव मोनू यादव, चौधरी राजीव तोमर, डायरेक्टर बादाम सिंह व सुरेश चंद्र वर्मा सहित सैकड़ो किसान मौजूद रहे।







