डीएम महेन्द्र बहादुर सिंह ने अधिकारियों की ली बैठक, दिए निर्देश
- थारु जनजाति को मूलभूत सुविधाओं से संतृप्त करने पर हुआ मंथन

डीएम महेन्द्र बहादुर सिंह ने अधिकारियों की ली बैठक, दिए निर्देश
– थारु जनजाति को मूलभूत सुविधाओं से संतृप्त करने पर हुआ मंथन

लखीमपुर-खीरी। थारू जनजाति बाहुल्य क्षेत्र की समस्यों के समाधान एवं मूलभूत सुविधाओं को मद्देनजर रखते हुए जिलाधिकारी महेंद्र बहादुर सिंह की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में एक बैठक का आयोजन हुआ।
बैठक की अध्यक्षता करते हुए डीएम श्री सिंह ने थारु जनजाति क्षेत्र में मूलभूत सुविधाओं की उपलब्धता की जानकारी लेते हुए आवश्यकता और पूर्ति के लिए उनकी रणनीति जानी। उन्होंने कहा कि अपने अधिकारों से वंचित थारू जनजाति को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए केंद्र व प्रदेश सरकार ने ठोस कदम उठाते हुए पूरी प्रतिबद्धता से उनके जीवन स्तर को ऊपर उठाने के लिए काम शुरू कर दिया है। थारु क्षेत्र में रोजगार के हस्तशिल्प को बढ़ावा दिए जाने के उद्देश्य से थारू हस्तशिल्प उत्पाद को ओडीओपी उत्पाद के तौर पर पहचान दी गई। डीएम ने सभी सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया कि बैठक में उठाए गए विभिन्न बिंदुओं को गम्भीरता से लें। इसके लिए सभी सम्बन्धित विभाग जनपद स्तर पर तत्काल समस्यों का समाधान करें। शासन स्तर को संदर्भित होने वाली समस्यों के लिए उनके समक्ष आलेख प्रस्तुत करें। थारू क्षेत्र में चिकित्सा व्यवस्था, आकस्मिक सेवा, क्षेत्र में महाविद्यालय के लिए भूमि का चिन्हांकन, वन क्षेत्र के सम्पर्क मार्ग एवं क्षेत्र को पूर्ण रूप से कनेक्टिविटी से अच्छादित किये जाने के निर्देश दिए। इसके अलावा वृद्धा पेंशन, निराश्रित महिला पेंशन, दिव्यांग पेशन, वनाधिकार दावा एवं ग्राम सूरमा सम्पर्क मार्ग सहित पशुचिकित्सालय सहित विभिन्न बिन्दुओं पर विस्तृत विचार विमर्श हुआ। बैठक में सीएमओ डॉ संतोष गुप्ता, डीडीओ दिनकर विद्यार्थी, डीआईओएस डॉ महेंद्र प्रताप सिंह, डीएसडब्लूओ सुधांशु शेखर, ईई पीडब्लूडी, ईई विद्युत, महाप्रबन्धक दूरसंचार, डीपीओ, जिला दिव्यागंजन सशस्कतीकरण अधिकारी, बीडीओ पलिया, डीडी दुधवा के साथ ही थारू जनकल्याण संस्थाध्यक्ष छैल बिहारी राना, जिपं सदस्य श्रीमती लीला देवी, तथा थारू जनजाति क्षेत्र के ग्राम प्रधान रामनरेश राना, रामसहाय राना, रामकुमार राना, भूतपूर्व ब्लाक प्रमुख अरूणशिखा, शेरसिंह राना, बिजय बहादुर, जय प्रकाश, सुनील कुमार, भजोराम राना, ज्योतीराना उपस्थित रहे। बैठक का संचालन परियोजना अधिकारी यूके सिंह ने किया।







