उत्तर प्रदेश
कृषक समाज इंटर कॉलेज में हुआ आयुर्वेद का आगाज
विद्यालय की आरोग्य वाटिका में रोपे गये तुलसी व एलोवेरा के पौधे

कृषक समाज इंटर कॉलेज में हुआ आयुर्वेद का आगाज
– विद्यालय की आरोग्य वाटिका में रोपे गये तुलसी व एलोवेरा के पौधे

(पंकज शुक्ला)
सावधान इण्डिया न्यूज, गोला गोकर्णनाथ-खीरी। कृषक समाज इंटर कॉलेज में अष्टम आयुर्वेद दिवस प्रधानाचार्य डॉ एलआर वर्मा की अध्यक्षता में धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर विद्यार्थियों को आयुर्वेद की उपयोगिता पर जानकारी प्रदान की गई। उप प्रधानाचार्य लेफ्टिनेंट एपी सरोज की देखरेख में विद्यार्थियों के मध्य चित्रकला, पोस्टर , क्विज, निबंध, आयुर्वेदिक रेसिपी और वाद-विवाद प्रतियोगिताओं का आयोजन हुआ। विद्यालय की आरोग्य वाटिका में तुलसी व एलोवेरा के पौधे कृषि प्रवक्ता अरविंद कुमार यादव के नेतृत्व में रोपित किए गए। कार्यक्रम का संचालन देवेन्द्र सिंह ने किया।कार्यक्रम के दौरान समस्त शिक्षक, शिक्षिकाएं एवम विद्यार्थी उपस्थित रहे।







