रात में अंगीठी जलाकर सोये परिवार के दो बच्चों की दम घुटने से मौत
- कस्बे में पसरा मातमी सन्नाटा, मां-बाप की भी हालत गम्भीर, दोनों का जारी है उपचार

रात में अंगीठी जलाकर सोये परिवार के दो बच्चों की दम घुटने से मौत
– कस्बे में पसरा मातमी सन्नाटा, मां-बाप की भी हालत गम्भीर, दोनों का जारी है उपचार

(पंकज शुक्ला)
गोलागोकर्णनाथ-खीरी। थाना मैलानी कस्बे में रात को अंगीठी जलाकर सोना एक परिवार को भारी पड़ गया। परिवार के दो बच्चों की मौत हो गई और मां-बाप की हालत गम्भीर बनी हुई है।
कस्बे के बार्ड नंबर 12 निवासी रमेश बीती रात्रि कमरे में अंगीठी जलाकर अपनी पत्नी रेनू व दो बच्चों अंशिका एवं कृष्णा के साथ सो गया। कमरा बन्द होने के कारण आक्सीजन नहीं मिल पाई। जिस कारण 08 वर्षीय अंशिका व 07 वर्षीय कृष्णा की दम घुटने से मौत हो गई। मामले की जानकारी जब पड़ोसियों को हुई तो आनन-फानन में सभी को हास्पिटल पहुंचाया गया। जहां डाक्टरों ने दोनों बच्चों को मृत घोषित कर दिया। पिता रमेश विश्वकर्मा का इलाज कस्बे के ही एक अस्पताल में चल रहा है, जबकि बच्चों की मां रेनू की हालत नाजुक है, जिसका उपचार लखीमपुर जिला अस्पताल में चल रहा है। घटना की सूचना पर थानाध्यक्ष पंकज त्रिपाठी, गोला एसडीएम रत्नाकर मिश्रा व पुलिस क्षेत्राधिकारी प्रवीण कुमार मौके पर पहुंच गए। दोनों अधिकारियों ने घटनास्थल का जायजा लिया। इसके अलावा नगर अध्यक्षा कीर्ती महेश्वरी, भवानी शंकर महेश्वरी, गुरमीत कौर व सपा नेता नरेश यादव ने भी मौके पर पहुंचकर सांत्वना देते हुए गहरा दुख प्रकट किया। पुलिस ने बच्चों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया है। इस घटना से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।






