Healtअयोध्या मन्दिर समाचारआध्यात्मिकउड़ीसा समाचारउत्तर प्रदेशओड़िशा समाचारक्राइमखेलटेक्नोलॉजीदेशधार्मिकनेपाल देशपंचायत विभागपुलिस विभागप्रशासनभ्रष्टाचार/घोटालामध्य प्रदेशमनोरंजनमोटिवेशनराजनीतिराजस्थानलाइफ स्टाइलविदेशविद्युत विभागव्यापारशिक्षा विभागसावधान इण्डिया न्यूजस्वास्थ्य विभागहेल्थ
नवागत पुलिस कमिश्नर अमरेन्द्र कुमार सेंगर ने संभाला चार्ज
नवागत पुलिस कमिश्नर अमरेन्द्र कुमार सेंगर ने संभाला चार्ज

नवागत पुलिस कमिश्नर अमरेन्द्र कुमार सेंगर ने संभाला चार्ज

(निर्जेश मिश्र “सम्पादक”)
- सावधान इण्डिया न्यूज, लखनऊ (उ.प्र.)। पुलिस कमिश्नर बनने के बाद अमरेन्द्र कुमार सिंह ने अपना कार्यभार ग्रहण कर लिया है। नये पुलिस कमिश्नर अमरेंद्र कुमार सेंगर ने चार्ज संभालने के बाद प्रेस वार्ता आयोजित की। पत्रकारों से रूबरू हुए नवागत पुलिस कमिश्नर श्री सेंगर ने कहा कि जो भी समस्याएं हैं, वह सर्व प्रथम उन पर काम करेंगे और अपराधों की तह तक जाकर उनका खात्मा किया जाएगा। साथ ही सरकार की जो प्राथमिकताएं हैं उनको ध्यान में रखते हुए काम करके उन्हें पूरा करने का सार्थक प्रयास किया जाएगा। बता दें कि आज के समय में सबसे बड़ी समस्या यह है कि थानों और चौकियों में मीडियाकर्मियों का फोन रिसीव नहीं किया जाता है और न ही उन्हें सटीक जानकारी दी जाती है। प्रेसवार्ता में यह सवाल उठाए जाने पर उन्होंने कहा कि अब पत्रकारों का फोन हर हालत में अटेंड किया जाएगा और उन्हें सही जानकारी उपलब्ध कराई जाएगी। कमिश्नर ने कहा मेरा प्रयास रहेगा कि पुलिस पत्रकार एक साथ मिलकर काम करें। अपराधों की जड़ तक पहुंचने और उन्हें खत्म करने के लिए पुलिस को मीडिया और जनता के सहयोग की महती आवश्यकता होती है।





