लड़की का बाप ही निकला मास्टरमाइंड, दो आरोपी गिरफ्तार
लड़की का बाप ही निकला मास्टरमाइंड, दो आरोपी गिरफ्तार

लड़की का बाप ही निकला मास्टरमाइंड, दो आरोपी गिरफ्तार

(निर्जेश मिश्र “सम्पादक”)
सावधान इण्डिया न्यूज, पीलीभीत (उ.प्र.)। बीती 19 जून को खीरी थाना क्षेत्र के ग्राम चिमनी से हुई कुमारी योगिता उर्फ पलक पुत्री जसकरन की बरामदगी के मामले की पुलिस गहनता से जांच कर रही थी। बता दें कि पीलीभीत के मोहल्ला व थाना सुनगढ़ी निवासी कुमारी योगिता उर्फ पलक पुत्री जसकरन की बरामदगी के मामले में पुलिस जांच में सामने आए तथ्यों की सत्यता के आधार पर पुलिस अधीक्षक अविनाश पांडे ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान पूरे घटनाक्रम का खुलासा किया। जिले के सेहरामऊ उत्तरी क्षेत्र की निवासी नर्सिंग छात्रा के अपहरण मामले का खुलासा करते हुए एसपी अविनाश पांडे ने बताया कि छात्रा का पिता जसकरन ही पूरी घटना का मास्टरमाइंड निकला। यह पूरा षड़यंत्र जसकरन ने अपने दामाद के छोटे भाई को फंसाने के लिए रचा था। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त एक आईटेन कार यूपी 32 एफजे 6002 व एक मोटर साइकिल यूपी 26 एएस 5809 बरामद कर आरोपी जसकरन पुत्र मुरलीधर निवासी ग्राम सपहा थाना सेहरामऊ उतरी जिला पीलीभीत, वर्तमान पता थाना सुनगढ़ी जिला पीलीभीत एवं तथाकथित डॉक्टर रामचंद्र पुत्र खूबचंद्र निवासी ग्राम भदेवा थाना हरगांव जिला सीतापुर को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों आरोपियों के विरुद्ध सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई की गयी है।





