श्रीशैलेश्वरी धाम नेपाल नवचण्डी यज्ञ अनुष्ठान के साथ नित्यप्रति भंडारा सम्पन्न.. श्री पीठाधीश्वर आचार्य गोविन्द माधव के साथ विष्णु हरि कोइराला पुलिस प्रमुख डोटी ने किया चंदन वक्षों का रोपण
भगवती शैलेश्वरी की कृपा से मुझे नेपाल राष्ट्र की देवतुल्य धरती पर पूजन अनुष्ठान करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ : श्रीपीठाधीश्वर

लखनऊ। राष्ट्र नेपाल के डोटी जनपद स्थित विश्वविख्यात श्रीशैलेश्वरी पीठ सप्त दिवसीय आध्यत्मिक अनुष्ठान एवं नौचण्डी यज्ञ, कन्या पूजन व नित्यप्रति भण्डारे का आयोजन श्रीकुल सेवा संस्थान पलिया कलां खीरी के संयोजन व श्रीपीठाधीश्वर महाराजश्री गोविन्द माधव के मार्गदर्शन में पीठ के पदाधिकारी व भक्तों ने श्रवण माह में माता भगवती और भोलेनाथ की साधना हेतु सिद्ध पीठ पर सप्त दिवसीय प्रवास नेपाल राष्ट्र के डोटी जनपद स्थित श्री शैलेश्वरी धाम मंदिर परिसर में श्रीशैलेश्वरी क्षेत्र विकास समिति डोटी के सहयोग से सम्पन्न हुआ।
अनुष्ठान सम्पन्न होने के सुअवसर पर महाराजश्री व डोटी जिला के पुलिस प्रमुख विष्णुहरि कोइराला के कर कमलों मंदिर परिसर मे चंदन के वृक्षों का रोपण किया गया।श्री कोईराला ने अपने अधीनस्थ कर्मचारियों को चंदन वन के महत्व को बतलाते हुये रोपित पौधों की सुरक्षा व पोषण की जिम्मेदारी डोटी पुलिस प्रशासन को सौंपी गई।
इस मंदिर के इतिहास के बारे में श्री शैलेश्वरी क्षेत्रीय विकास समिति अध्यक्ष प्रेम शंकर भट्ट ने बताया कि प्राचीन समय में भगवान शिव विवाह के उपरांत माता पार्वती के साथ चंदन वन में भ्रमण के लिये आये थे, तभी से मातारानी शैलशिला के रूप में यहाँ विराजमान है।
देवी शैलेश्वरी का यह पावन मंदिर डोटी जिले के सिलगढ़ी में स्थित है, यह नेपाल के मध्य-पश्चिमी और सुदूर-पश्चिमी पहाड़ियों में सबसे प्रसिद्ध मंदिरों में से एक है। स्कंद पुराण में इस स्थान का उल्लेख मिलता है। मंदिर परिसर में शिवलिंग, चतुर्भुज नारायण, गणेश, भैरव और मस्ता जैसे देवता विराजमान हैं।
उल्लेखनीय है कि विगत 03 अगस्त से मंदिर परिसर में श्रीकुल उपासक गोविंद माधव मिश्र के संयोजन में श्रीकुल संस्थान के सेवादार व पदाधिकारियों का एक 30 सदस्यीय दल श्रावण माह में माता भगवती और भोलेनाथ की उपासना कर सिद्धियां अर्जित करने तथा माता शैलेश्वरी से आशीर्वाद लेने नेपाल पहुंचा है, जहां बूढ़े केदार मंदिर में भोलेनाथ का रुद्राभिषेक कर पूजन और माता भगवती की आराधना तथा नव चंडी पाठ जाप नित्य प्रति भण्डारे के आयोजन के पश्चात गुरुवार 8 अगस्त को पूर्णाहुति हवन, कन्यापूजन के साथ विशाल भंडारे में प्रसाद वितरण किया गया।
इस दौरान श्रीकुल सेवा संस्थान के वरिष्ठ पदाधिकारी अतुल कुमार गुप्ता, कृष्ण कुमार दिवाकर गोपी भइया, वरिष्ठ पत्रकार रामचंद्र शुक्ल, गौरव कत्याल,धनेंद्र कुमार शुक्ला, विश्वकांत त्रिपाठी,राम जी नाग, आचार्य राजेन्द्र तिवारी,अतुलेंद्र शुक्र्ल, सोमेश माधव मिश्र,राजेंद्र मिश्र, राजन,अभिषेक मिश्र,कान्हा,नीलम, मंजू,सताक्षी सहित श्री शैलेश्वरी क्षेत्रीय विकास समिति के अध्यक्ष प्रेम शंकर भट्ट, मुख्य पुजारी राजेश भट्ट, उप पुजारी गंगाराम जोशी, कीर्तन समिति अध्यक्ष राजीव श्रेष्ठ, धर्मा क्षेत्री, दीपेन्द्र श्रेष्ठ, संतोष श्रेष्ठ,मोहन भट्ट, सृजन राना, ओम जोशी, विनय खड़का सहित नेपाल राष्ट्र के वरिष्ठ अधिकारी गण डॉ0 समीर सिंह सहित नेपाल पुलिस
आरक्षी अर्जुन सिंह क्षेत्रीय, डम्बर भट्ट ने नित्य प्रति पूजन कर माँ शैलेश्वरी का शुभशीष प्राप्त किया।
सप्तदिवसीय कार्यक्रम के दौरान स्थानीय गणमान्यजनों सहित नेपाल राष्ट्र के शाही सेना, चिकित्सा एवं प्रशासनिक विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों का विशेष सहयोग रहा।
बृहस्पतिवार रात्रि लगभग बजे श्रीकुल परिवार के सदस्यों की भाव पूर्ण विदाई के अवसर पर शैलेश्वरी धाम पर उपस्थित सैकड़ों स्थानीय नागरिकों को आशीर्वचनों के साथ धन्यवाद ज्ञापित करते हुये महाराज श्री गोविन्द माधव ने कहा कि माँ भगवती शैलेश्वरी की कृपा से मुझे नेपाल राष्ट्र की देवतुल्य धरती पर पूजन अनुष्ठान करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है। मन्दिर परिसर में सप्त दिवसीय प्रवास के दौरान जो स्नेह, अनुराग, प्रेम व समर्पण मुझे नेपाल राष्ट्र के नागरिकों से मिला है, वह आजीवन हृदय पटल पर एक सुखद अनुभव के रूप में अंकित रहेगा। एक बार पुनः मैं मन्दिर समिति,स्थानीय नागरिकों व नेपाल राष्ट्र के अधिकारियों का हृदयतल से आभार व्यक्त करता हूँ जिनके सहयोग व स्नेह से समस्त कार्यक्रम सफलता पूर्वक सम्पन्न हुये हैं।



































