भगवान श्रीराम की प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर नगर में रहेगी धूम : पालिकाध्यक्ष
भगवान श्रीराम की प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर नगर में रहेगी धूम : पालिकाध्यक्ष

भगवान श्रीराम की प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर नगर में रहेगी धूम : पालिकाध्यक्ष

गोलागोकर्णनाथ-खीरी। शुक्रवार को नगर पालिका परिषद के सभागार में मुख्य अतिथि विधायक अमन अरविन्द गिरि व पालिकाध्यक्ष विजय शुक्ला ‘‘रिंकू’’ की अध्यक्ष में एक बैठक का आयोजन किया गया।
बैठक में आगामी 22 जनवरी को अयोध्या में भव्य राम मंदिर में होनी वाली प्राण प्रतिष्ठा को लेकर चर्चा की गई। विधायक अमन गिरि ने कहा कि इस अवसर पर नगर के पौराणिक गोकर्ण तीर्थ पर एक लाख 21 हजार से दीपोत्सव मनाने, भजन संध्या, नगर के सभी छोटे बड़े मंदिरों व धर्मशालाओं की सजावट कराने के साथ नगर के मार्गों की साफ-सफाई कर चूना डलवाया जाएगा। जायेगा तथा नगर के प्रमुख मार्गां पर भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। बैठक के उपरान्त विधायक व पालिकाध्यक्ष ने ऑडीटोरियम का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि एक सप्ताह के अन्दर कार्य शुरू करा दिया जाएगा। ऑडीटोरियम को बेहतर बनाने के लिए नगर के संभ्रांत व्यक्तियों से परामर्श लेकर कार्य किया जाएगा। उन्होंने इंजीनियरों की राय लेने के उपरान्त एसी लगवाने, आरामदायक कुर्सियां, प्रोजेक्टर व स्पीकर आदि की उचित व्यवस्था कराने के दिशा निर्देश दिए। इस अवसर पर भाजपा नगर अध्यक्ष शत्रोहन मिश्र, कुंभी मंडल अध्यक्ष रविन्द्र कटियार, अवर अभियंता अमित कुमार, एसआई संदीप कुमार वर्मा, सभासद नानकचंद वर्मा, सुरेश जायसवाल, आशीष अवस्थी, दानिश राईन, आनन्द किशोर गिरि, भोली, धर्मेन्द्र जायसवाल, धर्मेन्द्र बाल्मीकि, मोहित कनौजिया, धर्मेंद्र तिवारी, सुशील कुमार, आन्नद सोनी, विकास मिश्र व विजय प्रकाश मिश्र सहित तमाम लोग मौजूद रहे।








