WhatsApp Image 2024-10-26 at 12.39.32 PM
WhatsApp Image 2024-10-26 at 12.39.31 PM (1)
WhatsApp Image 2024-10-26 at 12.39.31 PM

सावधान इण्डिया न्यूज" चैनल में आपका स्वागत है, हमारे चैनल से जुड़ने एवं समाचारों व विज्ञापनों के लिए सम्पर्क करें :- 9452092767-9170349999
54498a37-ca18-47e4-95c5-88be12287550
54498a37-ca18-47e4-95c5-88be12287550
उत्तर प्रदेश

विधायक व डीएम ने एएलएस एम्बुलेंस को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

- गंभीर रोगियों को अस्पताल पहुंचाने के लिए जिले को मिली दो नई एडवांस लाइफ सपोर्ट एंबुलेंस की सौगात

Savdhan India News

विधायक व डीएम ने एएलएस एम्बुलेंस को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

– गंभीर रोगियों को अस्पताल पहुंचाने के लिए जिले को मिली दो नई एडवांस लाइफ सपोर्ट एंबुलेंस की सौगात


लखीमपुर-खीरी। प्रदेश सरकार की ओर से जिले को दो नई आपातकालीन एएलएस एंबुलेंस की सौगात मिली है। शुक्रवार को सदर विधायक योगेश वर्मा व डीएम महेंद्र बहादुर सिंह ने नई एंबुलेंस स्वास्थ्य महकमें को समर्पित की।
कलेक्ट्रेट परिसर में आयोजित एक कार्यक्रम में विधायक सदर योगेश वर्मा, डीएम महेंद्र बहादुर सिंह ने सीएमओ डॉसंतोष गुप्ता के साथ एंबुलेंस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। विधायक ने कहा कि वर्तमान समय में चिकित्सा व्यवस्था में तेजी से सुधार हो रहा है। जिले में मेडिकल कॉलेज का खुलना इसका उदाहरण है। लोगों को बेहतर स्वास्थ्य मिल सके, इसके लिए प्रदेश सरकार निरंतर प्रयासरत हैं। आयुष्मान भारत योजना से 05 लाख रूपये तक की स्वास्थ्य की सुविधा लोगों को मुफ्त में मिल रही है। डीएम महेंद्र बहादुर सिंह ने कहा कि लाइफ सपोर्ट एंबुलेंस आज के समय में बहुत जरूरी है। यह लोगों को मेडिकल सुविधाओं के साथ उनके घर या दुर्घटना स्थल से अस्पताल पहुंचाने में मदद करता है एवं लोगों की जान बचाने में इसका अहम रोल होता है। कार्यक्रम के अंत में सीएमओ डॉ संतोष गुप्ता ने सभी का आभार ज्ञापित किया और कहा कि एडवांस लाइफ सपोर्ट एंबुलेंस से गंभीर रोगियों को अस्पताल पहुंचाने में आसानी होगी।


Savdhan India News

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button