कृषक समाज इंटर कॉलेज में माडल प्रदर्शनी का हुआ आयोजन
कृषक समाज इंटर कॉलेज में माडल प्रदर्शनी का हुआ आयोजन

कृषक समाज इंटर कॉलेज में माडल प्रदर्शनी का हुआ आयोजन

गोलागोकर्णनाथ-खीरी। प्रसिद्ध भारतीय गणितज्ञ श्रीनिवास अयंगर रामानुजन की जयंती एवं राष्ट्रीय गणित दिवस के अवसर पर कृषक समाज इंटर कॉलेज में गणित मॉडल प्रदर्शनी का आयोजन प्रधानाचार्य डॉ एलआर वर्मा के निर्देशन में किया गया। मॉडल प्रदर्शनी का उद्घाटन मुख्य अतिथि कॉलेज प्रबंधक एवं पूर्व सांसद रवि प्रकाश वर्मा ने फीता काटकर किया। प्रदर्शनी में रखे गए सब जूनियर वर्ग के 18, जूनियर वर्ग के 40 एवं सीनियर वर्ग के 25 मॉडलों का अवलोकन मुख्य अतिथि के साथ प्रबंध समिति के उपाध्यक्ष नारायण लाल वर्मा, उपमंत्री विनोद चंद्र मिश्र ने संयुक्त रूप से किया। मुख्य अतिथि ने कहा कि यह प्रदर्शनी केवल एक मैथ शो नहीं, बल्कि गणित के पठन-पाठन में मील का पत्थर साबित होगी। मॉडलों का मूल्यांकन उप प्रधानाचार्य अनंत प्रकाश सरोज के नेतृत्व में भौतिक विज्ञान प्रवक्ता सौरभ गुप्ता व अर्थशास्त्र प्रवक्ता बृजेंद्र कुमार द्वारा किया गया। प्रदर्शनी के सफल आयोजन में गणित प्रवक्ता रामनरेश वर्मा, अशोक कुमार वर्मा, लाल साहब यादव, अरुण कुमार पांडे, देवेन्द्र सिंह, राकेश कुमार, आदर्श कुमार, बबलू कुमार, अजयपाल, सौरभ वर्मा, मुक्ता प्रसाद और ज्ञानेंद्र बाजपेई सहित सभी गणित शिक्षकों का विशेष योगदान रहा। अंत में प्रधानाचार्य ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए विद्यार्थियों को सहभागिता प्रमाण पत्र और विजेता विद्यार्थियों को आगामी गणतंत्र दिवस समारोह के अवसर पर पुरस्कार दिए जाने की घोषणा की।






