WhatsApp Image 2024-10-26 at 12.39.32 PM
WhatsApp Image 2024-10-26 at 12.39.31 PM (1)
WhatsApp Image 2024-10-26 at 12.39.31 PM

सावधान इण्डिया न्यूज" चैनल में आपका स्वागत है, हमारे चैनल से जुड़ने एवं समाचारों व विज्ञापनों के लिए सम्पर्क करें :- 9452092767-9170349999
54498a37-ca18-47e4-95c5-88be12287550
54498a37-ca18-47e4-95c5-88be12287550
उत्तर प्रदेश

निपनिया पहुंची ‘‘मोदी की गारंटी वाली गाड़ी’’ का हुआ जोरदार स्वागत

ग्रामीणों के साथ केंद्रीय मंत्री ने देखा और सुना पीएम कार्यक्रम का लाइव

Savdhan India News

निपनिया पहुंची ‘‘मोदी की गारंटी वाली गाड़ी’’ का हुआ जोरदार स्वागत

– ग्रामीणों के साथ केंद्रीय मंत्री ने देखा और सुना पीएम कार्यक्रम का लाइव


लखीमपुर-खीरी। गुरुवार को नोडल अधिकारी बीडीओ आलोक वर्मा की अगुवाई में विकसित भारत संकल्प यात्रा सदर ब्लाक के ग्राम निपनियां पहुंची। जहा भव्य कार्यक्रम का आयोजन हुआ। विकसित भारत संकल्प यात्रा के लाभार्थियों की पीएम नरेंद्र मोदी से वर्चुअली बातचीत कार्यक्रम की लाइव स्ट्रीमिंग हुई। जिसे केंद्रीय गृह राज्यमंत्री अजय मिश्र टेनी ने डीसीबी अध्यक्ष विनीत मनार, प्रभारी डीएम अनिल कुमार सिंह व एसपी गणेश प्रसाद साहा ने ग्रामीणों के साथ देखा और सुना।
वर्चुअल कार्यक्रम में पीएम नरेंद्र मोदी ने पीएम जन औषधि केंद्रों की संख्या 10000 से बढ़ाकर 25000 करने के लिए एक कार्यक्रम की शुरुआत की। पीएम ने महिला किसान ड्रोन केंद्र का भी शुभारंभ किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए केंद्रीय गृह राज्यमंत्री अजय मिश्र टेनी ने कहा कि देश पीएम के नेतृत्व में 2047 तक विकसित भारत बनाने को लेकर चल पड़ा है, देश को आगे बढ़ाने का संकल्प लें। कामों को पूरी क्षमता और ईमानदारी से परिणाम देते हुए करें। इससे पूरी दुनिया में भारत की जय जयकार होगी। आज विकसित भारत संकल्प यात्रा के 15 दिन पूरे हो रहे हैं। सरकार ने इस गाड़ी का नाम रखा था ‘‘विकास रथ’’, लेकिन इन 15 दिनों में लोगों ने इसका नाम बदल कर ‘‘मोदी की गारंटी वाली गाड़ी’’ रख दिया है। ये जानकर अच्छा लगा कि आपको मोदी पर इतना विश्वास है।

बाक्स-

ड्रोन उड़ाकर दीदी बनेंगी लखपति, महिला एसएचजी को दिए जाएंगे ड्रोन : मंत्री

केंद्रीय ग्रह राज्य मंत्री अजय मिश्र ‘‘टेनी’’ ने कहा कि महिलाओं के नेतृत्व में विकास सुनिश्चित करना पीएम का निरंतर प्रयास रहा है। इस दिशा में एक और कदम उठाते हुए पीएम ने ‘पीएम महिला किसान ड्रोन केंद्र’ की शुरुआत की है। यह केंद्र महिला एसएचजी को ड्रोन प्रदान करेगा, ताकि वे इस तकनीक का उपयोग आजीविका सहायता के लिए कर सकें। इस योजना के तहत अगले तीन वर्षों के दौरान महिला स्वयं सहायता समूहों को 15,000 ड्रोन उपलब्ध कराए जाएंगे। साथ ही महिलाओं को ड्रोन उड़ाने और उपयोग करने के लिए जरूरी प्रशिक्षण भी दिया जाएगा। इस ड्रोन का इस्तेमाल खेती के काम में खासकर कीटनाशक व खाद के छिड़काव के लिए किया जाएगा। कार्यक्रम के अंत में प्रभारी डीएम/सीडीओ अनिल कुमार सिंह ने विकसित भारत संकल्प यात्रा की आवश्यकता एवं प्रासंगिकता बताते हुए कहा कि सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्रत्येक लाभार्थी तक पहुंचे, जिसे साकार करने में यह यात्रा एक महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। उन्होंने केंद्रीय मंत्री समेत ग्रामीणों का आभार व्यक्त किया। केंद्रीय गृह राज्य मंत्री ने ग्राम प्रधान द्वारा चिन्हित 10 निराश्रित असहाय व्यक्तियों को कंबल वितरित किए। उन्होंने पीएम आवास योजना के लाभार्थी बिट्टू देवी, शालिनी, लक्ष्मी देवी व रयातुन निशा को आवास की चाभी एवं प्रमाण पत्र प्रदान किया। इस दौरान डीसीबी अध्यक्ष विनीत मनार, सांसद प्रतिनिधि अरविंद संजय, जितेंद्र त्रिपाठी, अंबरीश सिंह, डीसी विपिन चौधरी, पीडी एसएन चौरसिया, डीडीओ दिनकर विद्यार्थी, डीपीआरओ सौम्यशील, बीएसए प्रवीण तिवारी, डीबीडब्ल्यूओ अभय सागर, जिला कृषि अधिकारी अरविंद चौधरी, बीडीओ सदर आलोक वर्मा, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि विश्वनाथ, डीपीओ संजय निगम, भारत प्रसाद, सीवीओ व एलडीएम सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।


Savdhan India News

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button