WhatsApp Image 2024-10-26 at 12.39.32 PM
WhatsApp Image 2024-10-26 at 12.39.31 PM (1)
WhatsApp Image 2024-10-26 at 12.39.31 PM

सावधान इण्डिया न्यूज" चैनल में आपका स्वागत है, हमारे चैनल से जुड़ने एवं समाचारों व विज्ञापनों के लिए सम्पर्क करें :- 9452092767-9170349999
54498a37-ca18-47e4-95c5-88be12287550
54498a37-ca18-47e4-95c5-88be12287550
उत्तर प्रदेश

गन्ना सप्लाई के बदले रूट को लेकर भड़के किसान

गन्ना सप्लाई के बदले रूट को लेकर भड़के किसान

Savdhan India News

गन्ना सप्लाई के बदले रूट को लेकर भड़के किसान


(पंकज शुक्ला)
गोलागोकरननाथ-खीरी। पुलिस प्रशासन द्वारा किसानों के गन्ना सप्लाई करने वाले मार्ग पर रोक लगाते हुए रूट डायवर्जन करने से गन्ना किसान भड़क गए और कोतवाली पहुंचकर मार्ग खुलवाने की मांग की।
राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन के जिला अध्यक्ष अंजनी दीक्षित ने जानकारी देते हुए बताया कि किसान अपने निर्धारित मार्ग से चीनी मिल तक गन्ना लेकर जाते थे। परन्तु इस बार पुलिस प्रशासन द्वारा किसानों को निर्धारित मार्ग से गन्ना नहीं ले जाने दिया जा रहा है। मेला मैदान अंबेडकर चौराहा होते हुए अलीगंज रोड व सिनेमा रोड से लखीमपुर रोड पुराने जमाने से मिल डायवर्जन रोड के नाम से जानी जाती है। इसी रोड से किसान अपना गन्ना चीनी मिल को ले जाते थे। इस वर्ष पुलिस प्रशासन द्वारा इस मार्ग से किसानों को जाने नहीं दिया जा रहा है। पुलिस प्रशासन की इस मनमानी को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। पत्र में उपजिलाधिकारी, पुलिस क्षेत्राधिकारी एवं मिल प्रबन्धन के साथ बैठक कराई जाए। जिससे किसानों का निर्धारित मार्ग पर से गन्ना ले जाने के लिए रोका न जाए। इस मौके पर सरदार हरी सिंह, सतनाम सिंह, बलवीर सिंह, दिलबाग सिंह, धर्मेंद्र वर्मा, दुलीचंद वर्मा, बाल गोविंद वर्मा, अनिल अवस्थी व पंकज वर्मा सहित सैकड़ो की संख्या में किसान मौजूद रहे।


Savdhan India News

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button