प्रभारी डीएम की अध्यक्षता में हुई परीक्षा केंद्र निर्धारण की बैठक
प्रभारी डीएम की अध्यक्षता में हुई परीक्षा केंद्र निर्धारण की बैठक

प्रभारी डीएम की अध्यक्षता में हुई परीक्षा केंद्र निर्धारण की बैठक

लखीमपुर-खीरी। माध्यमिक शिक्षा परिषद ने बोर्ड परीक्षा को लेकर तैयारियों को अंजाम देना शुरु कर दिया है। माध्यमिक शिक्षा परिषद उत्तर प्रदेश की ओर से आयोजित 2024 की हाईस्कूल व इंटर परीक्षा के लिए परीक्षा केंद्र निर्धारण ऑनलाइन प्रक्रिया के तहत प्रस्तावित परीक्षा केंद्रों के संबंध में प्रभारी डीएम अनिल कुमार सिंह ने सभी उपजिलाधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में प्राप्त आपत्तियों के निस्तारण से संबंधित आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
डीएम ने कहा कि प्राप्त सभी 76 आपत्तियों के संबंध में एसडीएम स्थलीय भ्रमण कर अपनी स्पष्ट आख्या दें। इसके बाद दर्ज आपत्तियों पर विचार कर उनका निस्तारण किया जाएगा। इसके बाद केंद्रों का अंतिम रूप से निर्धारण हेतु प्रस्ताव परिषद को भेजा जाएगा। डीआईओएस डॉ महेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि बोर्ड परीक्षा केंद्र के संबंध में अंतिम दिन तक 76 आपत्तियां प्राप्त हुई हैं। परीक्षा केंद्र से दूरी कम करने के लिए 13, केंद्र बनाने के लिए 38 एवं केंद्र काटने के लिए 07 आपत्तियां प्राप्त हुई है। बताते चलें कि जिले में इस बार पिछले वर्ष के मुकाबले बारहवीं कक्षा में छात्रों की संख्या कम हुई है। इसी के चलते इस बार पिछले वर्ष के मुकाबले केंद्रों की संख्या कम की गई है। इस वर्ष दसवीं व बारहवी में 96558 छात्र पंजीकृत है। इनमें दसवीं में 52735 छात्र पंजीकृत है, जबकि 12वीं में 48823 छात्र पंजीकृत हैं। बैठक में सभी उप जिला मजिस्ट्रेट एवं पुलिस अधिकारी व जिला समिति के सभी नामित सदस्य मौजूद रहे।






