उत्तर प्रदेश
31 दिसम्बर को होगा अन्नपूर्णा भवन का उद्घाटन
- तहसील क्षेत्र के ग्राम जड़ौरा में हो रहा अन्नपूर्णा भवन का निर्माण

31 दिसम्बर को होगा अन्नपूर्णा भवन का उद्घाटन
– तहसील क्षेत्र के ग्राम जड़ौरा में हो रहा अन्नपूर्णा भवन का निर्माण

गोलागोकर्णनाथ-खीरी। अन्नपूर्णा भवन के उद्घाटन की तिथि 31 दिसम्बर निर्धारित की गई है। बता दें कि तहसील क्षेत्र के ग्राम जाडौरा में अन्नपूर्णा भवन का निर्माण कराया जा रहा है। इस भवन का उद्घाटन 31 दिसंबर को केंद्रीय गृह राज्यमंत्री अजय मिश्रा ‘‘टेनी’’ के करकमलों द्वारा किया जाएगा। ग्राम प्रधान प्रतिनिधि आशीष मिश्रा ‘‘एडवोकेट’’ ने बताया कि भारत विकास यात्रा के दौरान 31 दिसंबर को केन्द्रीय गृहराज्य मंत्री अजय मिश्र ‘‘टेनी’’ द्वारा नवीनीकृत अन्नपूर्णा भवन का उद्घाटन किया जाएगा। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष सुनील कुमार सिंह, गोला विधायक अमन गिरी, सांसद प्रतिनिधि मुन्नालाल अवस्थी, एसडीएम रत्नाकर मिश्रा व खंड विकास अधिकारी हनुमान मिश्रा सहित सहित तमाम भाजपा नेता मौजूद रहेंगे।






