उत्तर प्रदेश
14 को होगा विपणन विकास सहायता योजना जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन
14 को होगा विपणन विकास सहायता योजना जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

14 को होगा विपणन विकास सहायता योजना जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन
लखीमपुर-खीरी। जिला ग्रामोद्योग अधिकारी डीके श्रीवास्तव ने बताया कि विपणन विकास सहायता योजना के तहत एक दिवसीय जागरूकता कार्यक्रम आगामी 14 दिसंबर को ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान में 11ः30 बजे आयोजित होगा। जनपद के विभिन्न विकासखण्डों क्षेत्रों के बेरोजगार युवक, युवतियों, पॉलीटेक्निक व आईटीआई से प्रशिक्षित परम्परागत कारीगरों एवं उद्यम स्थापना में रूचि रखने वाले क्रियाशील व्यक्तियों को उक्त कार्यक्रम में आमंत्रित किया गया है।