उत्तर प्रदेश
आरडीएसएस योजना कार्यों के संपादन के लिए शटडाउन की वजह से घोषित क्षेत्र में बाधित रहेगी विद्युतापूर्ति

लखीमपुर-खीरी। विद्युत विभाग के अधिशासी अभियंता शैलेंद्र कुमार ने समस्त विद्युत उपभोक्ताओं को सूचित करते हुए बताया कि विद्युत वितरण खंड प्रथम के तहत आरडीएसएस योजना के कार्यों के संपादन के लिए विभिन्न घोषित क्षेत्रों में 12 से 14 दिसंबर तक सुबह 11ः00 बजे से शाम 05ः00 बजे तक शटडाउन के कारण विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। उन्होंने बताया कि 33/11 केवी विद्युत उपकेंद्र गढ़ी रोड एवं नई बस्ती के अंतर्गत 12 दिसंबर को निर्मल नगर व महाराज नगर, 13 दिसंबर को बेरी के पास आवास विकास, दुर्गापुरवा, सरदार नगर सैधरी और 14 दिसंबर को कांति विसेन बाग से सब्जी मंडी तक, सरदारनगर सैंधरी, वीमार्ट के पास सुबह 11ः00 बजे से शाम 05ः00 बजे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।