लखीमपुर खीरी : मथुरा में CO के पद पर कार्यरत पलिया की बेटी सुमन कनौजिया को रवि गुप्ता ने दी शुभकामनाएं
रवि गुप्ता ने सुमन कनौजिया को उनके बेहतरीन काम के लिए साधुवाद दिया और भविष्य के लिए ढेर सारी शुभकामनाएं भी दीं


पलिया कलां खीरी ।जिले के पलिया शहर का नाम एक बार फिर गर्व से ऊंचा हुआ है। पलिया की रहने वाली सुमन कनौजिया जो कि इस समय मथुरा के श्रीकृष्ण जन्मस्थान में सुरक्षा विभाग में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी संभाल रही हैं,जिसकी जानकारी मिलने पर पलिया के समाज सेवी रवि गुप्ता ने उनके कार्यालय में पहुंच कर मुलाकात की।इस दौरान उन्होंने सुमन कनोजिया द्वारा पवित्र जन्मस्थान की सुरक्षा में दी जा रही सेवाओं की जमकर तारीफ की। उन्होंने सुमन कनौजिया को उनके बेहतरीन काम के लिए साधुवाद दिया और भविष्य के लिए ढेर सारी शुभकामनाएं भी दीं।रवि गुप्ता ने बताया कि जब घर-परिवार और अपने शहर का कोई व्यक्ति इतनी दूर किसी बड़े पद पर रहकर सेवा करता है, तो सच में बहुत खुशी होती है। पलिया की बेटी सुमन ने अपनी मेहनत से यह मुकाम हासिल किया है, जिस पर आज पूरे पलिया शहर को गर्व है। हालांकि इस बात की जानकारी मिलने पर लोग सोशल मीडिया और अन्य माध्यमों से सुमन को बधाई दे रहे हैं और इसे क्षेत्र के लिए बड़े गौरव की बात बता रहे हैं।





