पुलिस विभाग
लखीमपुर खीरी : शांति व्यवस्था कायम रखने को लेकर पलिया पुलिस ने नगर में निकाला फ्लैग मार्च,अवैध गतिविधियों पर रखी नजर
पुलिस के द्वारा फ्लैग मार्च निकालकर अवैध गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है जिससे कि शांतिपूर्ण तरीके से पर को संपन्न करवाया जा सके


शांति व्यवस्था कायम रखने को लेकर पलिया पुलिस ने नगर में निकाला फ्लैग मार्च,अवैध गतिविधियों पर रखी नजर
संवाददाता अमन गुप्ता
पलिया कलां खीरी
लखीमपुर जिले के पुलिस अधीक्षक संकल्प शर्मा के दिशा निर्देशन में आगामी पर्व के मद्देनजर जिले के सभी थाना क्षेत्रों में स्थानीय पुलिस के द्वारा फ्लैग मार्च निकालकर अवैध गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है जिससे कि शांतिपूर्ण तरीके से पर को संपन्न करवाया जा सके । इसी के चलते पलिया थाना क्षेत्र में पलिया क्षेत्राधिकारी पुलिस के दिशा निर्देशन में पलिया थाना प्रभारी निरीक्षक पंकज त्रिपाठी ने अपने हमराह यों के साथ मिलकर पलिया नगर के मुख्य मार्ग जिसमें अस्पताल रोड, सब्जी मंडी रोड, मेला रोड सहित अन्य मार्गो से पैदल फ्लैग मार्च निकाला, वहीं इस दौरान उन्होंने लगातार अवैध गतिविधियों पर भी नजर बनाए रखें ।





