

लखीमपुर खीरी जिले के इंडो नेपाल बॉर्डर से सटा तराई क्षेत्र पलिया अपनी एक खास पहचान रखता है जिसमें जहां सीमा से जुड़ा होने के चलते इसकी एक अलग पहचान है तो वही विश्व विख्यात दुधवा टाइगर रिजर्व हो या पलिया एयरपोर्ट भी पलिया नगर को खास पहचान दिला रहा है । इन सब को देखते हुए पलिया के समाज सेवी रवि गुप्ता ने पलिया को जिला बनाने की मुहिम को एक बार फिर छेड़ दिया है ।

जिसमें उन्होंने पलिया जिला बनाओ मंच के बैनर तले समाज सेवी व संयोजक रवि गुप्ता ने संस्था के पदाधिकारी के साथ तहसील पहुंचकर पलिया मुख्यमंत्री से संबोधित ज्ञापन एसडीएम रत्नाकर मिश्रा को सौंपकर पलिया को जिला बनाने की बात कही है । दरअसल जानकारी देते हुए रवि गुप्ता ने बताया है कि देश की आंतरिक सुरक्षा एवं राष्ट्रीय सम्मान के लिए पलिया को जिला बनाया जाना अत्यंत आवश्यक है की मांग रखते हुए पलिया क्षेत्र की विशेषताओं एवं समस्याओं के बारे में बताकर पलिया को जिला बनाने की मांग की ।रवि गुप्ता ने यह भी बताया कि वह पिछले काफी अरसे से पलिया को जिला बनाने की लगातार मांग करते आ रहे हैं ।





