क्राइम
लखीमपुर खीरी: पलिया पुलिस ने मादक पदार्थ के साथ दो आरोपी को किया गिरफ्तार
मादक पदार्थ के साथ दो आरोपी को किया गिरफ्तार


पलिया पुलिस ने मादक पदार्थ के साथ दो आरोपी को किया गिरफ्तार
संवाददाता अमन गुप्ता लखीमपुर खीरी
लखीमपुर खीरी जिले के कोतवाली पलिया क्षेत्र में पुलिस ने एक बार फिर अवैध मादक पदार्थ के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है ।
दरअसल मुखबिर की सूचना पर क्षेत्र से ही खरीद फरोख्त करने के लिए लेकर जा रहे दो आरोपी राजेश निवासी थाना बीसलपुर जिला पीलीभीत व मोहम्मद लतीफ सलमानी निवासी ग्राम बौद्धिया कलां थाना मझगई को पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ के साथ गिरफ्तार कर लिया जिनके पास से 16 ग्राम अवैध ब्राउन शुगर बरामद हुई है । उसके बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों को एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्यवाही करते हुए जेल भेज दिया है ।





