लखीमपुर खीरी : नायब तहसीलदार ने अवैध खनन करते एक ट्रैक्टर ट्राली की सीज
अवैध खनन करते एक ट्रैक्टर ट्राली की सीज


नायब तहसीलदार ने अवैध खनन करते एक ट्रैक्टर ट्राली की सीज
मिट्टी के अवैध खनन की सूचना पर पहुंचे नायब तहसीलदार ने एक ट्रैक्टर ट्राली कब्जे में ले लीं। पकड़े गए वाहनों को सीज कर थाना संपूर्णानगर पुलिस को सौंप दिया गया।
संपूर्णानगर थाना क्षेत्र में रात के अंधेरे में मिट्टी का अवैध खनन, खनन माफिया जरूरतमंद लोगों को एक ट्राली मिट्टी 1200 रुपये से लेकर 1500 रुपये तक में बेंच रहे हैं। रविवार साम गांव पंजाब घाट के पास ट्रैक्टर ट्राली को लगाकर मिट्टी का अवैध खनन किया जा रहा था। रविवार की साम में ही किसी ने नायब तहसीलदार हर्ष निशांत को मिट्टी के अवैध खनन की सूचना दी । साम लगभग 4 बजे नायब तहसीलदार हर्ष निशांत स्थानीय लेखपाल धीरज मिश्रा के साथ मौके पर पहुंचे। नायब तहसीलदार ने मिट्टी का अवैध खनन करते एक ट्रैक्टर ट्राली को मौके पर पकड़ लिया। वाहन कब्जे में लेकर संपूर्णानगर थाना प्रभारी निरीक्षक ओमप्रकाश राय को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस को नायब तहसीलदार ने एक ट्रैक्टर ट्राली सौंप दिया। इसके बाद पुलिस ने एक वाहनों को सीज कर थाने पर खड़ा कर लिया। इस संबंध में नायब तहसीलदार हर्ष निशांत ने बताया कि गांव पंजाब घाट के पास मिट्टी के अवैध खनन की सूचना मिली थी। इसके बाद मौके पर पहुंचकर खनन कर रहे एक ट्रैक्टर ट्राली को पकड़ा गया है। पकड़े गए वाहनों को थाने पर खड़ा कराया गया है। इस मामले में पुलिस को आवश्यक कार्रवाई करने को कहा गया है।





