लखीमपुर खीरी : पूर्व केन्द्रीय गृह राज्यमंत्री अजय मिश्र नें किया राजकीय मेडिकल कॉलेज लखीमपुर का निरीक्षण
गृह राज्यमंत्री नें किया राजकीय मेडिकल कॉलेज लखीमपुर का निरीक्षण


पूर्व केन्द्रीय गृह राज्यमंत्री नें किया राजकीय मेडिकल कॉलेज लखीमपुर का निरीक्षण
लखीमपुर खीरी में पूर्व केन्द्रीय गृह राज्यमंत्री अजय मिश्र ‘टेनी’ ने संसदीय कार्यालय लखीमपुर में जनता दर्शन कार्यक्रम कर जनसमस्याओं का निराकरण किया। इसके पश्चात राजकीय मेडिकल कालेज लखीमपुर का भी निरीक्षण किया।

पूर्व केन्द्रीय गृह राज्यमंत्री अजय मिश्र ‘टेनी’ ने संसदीय कार्यालय लखीमपुर में समय 11.00 बजे से 01.00 बजे तक जनता से रूबरू होते हुए उनके द्वारा बताई गई समस्याओं का त्वरित निस्तारण किया गया। इसके पश्चात समय 01.00 बजे पूर्व केन्द्रीय गृहराज्यमंत्री ने राजकीय मेडिकल कालेज लखीमपुर के हो रहे निर्माण कार्य का निरीक्षण किया। उक्त निर्माण कार्य की कार्यदायी संस्था लोक निर्माण विभाग ने देवकली स्थित स्वायत्त राज्य मेडिकल कालेज, लखीमपुर-खीरी का 99 प्रतिशत कार्य पूर्ण कर लिया है और नर्सिंग हास्टल का कार्य 90 प्रतिशत पूर्ण हो चुका है सिविल का कार्य पूर्ण हो चुका है, फिनिशिंग का कार्य चल रहा है। बाकी शेष कार्य नवम्बर तक पूर्ण करने के लिए कार्यदायी संस्था ने कहा है। उक्त निर्माण कार्य की लागत धनराशि रू0 260.00 लाख है।

इस अवसर पर डा0 आर्या देशदीपक प्रधानाचार्य राजकीय मेडिकल कालेज, रविन्द्र पाल सिंह प्रतिनिधि ब्लाक प्रमुख लखीमपुर, अरविन्द सिंह ‘संजय’, अम्बरीष सिंह, आर0पी0 कटियार, पवन कुमार पाण्डेय, इं0 आशुतोष उपाध्याय, सचिन कुमार, मुस्ताक अनवर, ज्ञान बाजपेई, विकास शुक्ला, अरविन्द गुप्ता, पन्ना लाल अग्रवाल, राहुल चौरसिया, विकास बाजपेई, वीरपाल मिश्रा, अरूण मिश्रा आदि लोग मौजूद रहे





